pinko казино
DehradunPoliticsUttarakhand

(देखें वीडियो) राजीव गाँधी की 75 वीं जयंती पर डोईवाला में “भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा” का समापन

देश के सर्वश्रेष्ठ न्यूज़ चैनल “आज तक” से प्रशिक्षण
प्राप्त रजनीश सैनी द्वारा संचालित
न्यूज़ वेब चैनल “यूके तेज़” से जुड़ें 8077062107

देहरादून : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की 75वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस सेवा दल के द्वारा डोईवाला में “भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा” का आयोजन किया गया।

आप वीडियो देखियेगा :—-

कांग्रेस सेवा दल के नेता राजेश रस्तोगी ने बताया कि वर्ष 2020 स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गाँधी का 75वा जन्मदिन है।

कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई के आह्वान पर पुरे देश में 75+ किलोमीटर की पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

जिसकी शुरआत आचार्य प्रमोद कृष्णम,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के द्वारा 14 फरवरी को लक्सर से हुई है।

आज शाम 5 बजे डोईवाला में इसका समापन है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि एक षड्यंत्र के तहत सीबीआई हरीश रावत के खिलाफ जाँच कर रही है।

जाँच वापस होनी चाहिये।

पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस नेत्री हेमा पुरोहित ने कहा कि आज भारत साम्प्रदायिकता के आधार पर बंटा हुआ है।

कुछ सांप्रदायिक ताकतों ने भगवा और हरा रंग बांटकर रख दिया है।

हमारी कोशिश है कि भगवा और हरा रंग एक साथ लाया जाये। हमारा भारत एक बना रहे।

तिरंगा यात्रा में कांग्रेस सेवा दल नेता राजेश रस्तोगी,हेमा पुरोहित,नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि सागर मनवाल,कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव चौधरीगन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल,नगर अध्यक्ष राजबीर खत्री,अनीस अहमद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता शामिल थे। 

Related Articles

Back to top button
пинап