DehradunFeaturedHaridwar

(विडियो देखें) इन 3 तरह से कीजिये रुद्राभिषेक,पूरी होगी मनोकामना ,जानिये पंडित रमेश तिवारी जी से

देहरादून : भगवान शिव के भक्तों के लिए श्रावण के महीने का ख़ास महत्व है।

शास्त्रों में भोले बाबा की पूजा में रुद्राभिषेक को मनोकामना पूर्ण करने वाला बताया गया है।

इस बारे में विडियो में हमें बता रहे हैं,”माँ शक्ति ज्योतिष केंद्र” दुर्गा चौक,जॉलीग्रांट,डोईवाला के ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश तिवारी :—

पंडित रमेश तिवारी जी बताते हैं कि रुद्राभिषेक को समस्त मनोकामनाओं को पूरी करने वाला बताया गया है।

भगवान शिव को जल अति प्रिय है।

यदि मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ शिव का रुद्राभिषेक किया जाये तो यह फलदायी होता है।

नमक-चमक विधि से करने पर इसका प्रभाव और भी अधिक हो जाता है।

बड़े से बड़े अभीष्ट की सिद्धि के लिये वस्तु विशेष से किया गया रुद्राभिषेक मनवांछित फल देता है।

शास्त्रानुसार यदि किसी व्यक्ति के जीवन में निर्धनता,दरिद्रता है तो वह व्यक्ति गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करे तो माँ लक्ष्मी की अनुकंपा प्राप्त होती है।

यदि किसी व्यक्ति के संतान नही है तो उसे दूध मिश्रित जल से रुद्राभिषेक करना चाहिये।

यदि कोई व्यक्ति रोग से निवृत्ति चाहता है तो उसे गिलोय के रस से रुद्राभिषेक करना चाहिये।

DISCLAIMER : सभी विचार पूरी तरह से पंडित रमेश तिवारी जी के निजी विचार हैं।जिनको व्यवहार में लाना अथवा मानना किसी भी व्यक्ति के निजी विवेक का विषय है।

Related Articles

Back to top button