pinko казино
Politics

पालिका की बोर्ड बैठक में शमशान घाट,मीट विक्रेताओं को नोटिस सहित कई मुद्दे उठे

 डोईवाला नगर पालिका की पहली बोर्ड बैठक में आज डोईवाला के शमशान घाट,डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन,मृत पशुओं के उठान के ठेके सहित कई मुद्दों को उठाया गया।

बैठक में उठाये गए प्रमुख मुद्दे :

शमशान घाट का मुद्दा :वार्ड 13 से सभासद गौरव मल्होत्रा और वार्ड 14 से श्रीमती गीता खत्री ने डोईवाला सीपेट के पीछे की भूमि पर खंड विकास अधिकारी द्वारा डोईवाला के शमशान घाट के निर्माण के विषय में स्थिति स्पष्ट करने का मुद्दा उठाया।

मीट विक्रेताओं को नोटिस :वार्ड 1 से सभासद मनीष धीमान ने मीट विक्रेताओं को सफाई हेतू नोटिस का मुद्दा उठाया।

अठूरवाला पेयजल समस्या : वार्ड 7 से सभासद राजेश भट्ट,वार्ड 8 सभासद संदीप नेगी,वार्ड 9 सभासद प्रदीप नेगी ने अठूरवाला में पेयजल समस्या के समाधान का विषय प्रमुखता से उठाया।

देखें वीडियो-

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन : वार्ड 10 सभासद ईश्वर सिंह रौथाण और वार्ड 3 सभासद हिमांशु राणा ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन पूर्व की भांति जारी रखने का विषय उठाया।

शहीद दुर्गामल्ल पार्क : चेयरमैन सुमित्रा मनवाल द्वारा शहीद दुर्गामल्ल पार्क के निर्माण सहित विकास के विभिन्न मुद्दे उठाये गए।

पूर्व अध्यक्षों के चित्र : वार्ड 13 त्रिघराट सभासद गौरव मल्होत्रा ने डोईवाला नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्षों के चित्र पालिका भवन में लगाए जाने का विषय उठाया।

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री शहरी अवस्थापना योजना प्रस्ताव शासन को भेजे जाने,कार्यालय हेतु वाहन हायर करने,मानव संसाधन की मांग,नगर पालिका परिसर में सीसीटीवी लगाए जाने, नगर पालिका मोबाइल टावर स्थापना,संचालन एवं नियंत्रण उपविधि 2016 को लागु करने,ग्राम सभा भूमि को नगर पालिका को स्थानान्तरित करने,भवन का सर्वे करने,मृत पशुओं के उठान का ठेका आदि विषय प्रमुखता से उठाये गए जिन पर बोर्ड में आम सहमति प्रकट की गयी है।

Related Articles

Back to top button
пинап