DehradunExclusiveHealthNationalPoliticsUttar PradeshUttarakhand

जॉलीग्रांट में भर्ती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता के स्वास्थ्य में सुधार

100 % ईमानदार पत्रकार रजनीश सैनी द्वारा
संचालित न्यूज़ वेब चैनल “यूके तेज़”
से जुड़ें 8077062107

–हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती यूपी के सीएम के पिता की तबियत में सुधार
>-89 वर्षीय आनंद सिंह बिष्ट को बीती 09 फरवरी को किया गया था भर्ती
>-डिहाइड्रेशन व बीपी की समस्या के चलते हुए थे एडमिट

डोईवाला- हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट (89) की तबियत में काफी सुधार है।

चिकित्सकों के मुताबिक उनकी तबियत में सुधार को देखते हुए दो-तीन दिनों के भीतर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जा सकता है।

उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता का हाल-चाल जानते डॉक्टर की टीम

गौरतलब है कि बीती 09 फरवरी को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट को हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।

हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.मोहम्मद अकरम की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।

डॉ.अकरम ने बताया कि आनंद सिंह बिष्ट को मुख्य रुप से पेट की तकलीफ के चलते भर्ती किया गया था।

इसके साथ ही डीहाड्रेशन, लो-बीपी व पैरों की उंगलियों में गैंगरीन की भी समस्या थी। इसके बाद उनकी जरूरी स्वास्थ्य जांच करवाई गई।

जांच के आधार पर उपचार शुरू किया गया। इसके बाद उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ है।

तबियत में सुधार को देखत हुए दो-तीन दिनों के भीतर हॉस्पिटल से छुट्टी दी जाने की संभावना है।

यमकेश्वर की पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेनू बिष्ट ने कुशलक्षेम जानी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!