
Dehradun,25 December 2024 (Rajneesh Pratap Singh tez) : एक दुखद घटनाक्रम में डोईवाला में एक महिला छत से गिर गई
घायल अवस्था में इस महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया
प्राप्त जानकारी के अनुसार डोईवाला के माधोवाला गांव में ममता नाम की एक महिला रहती थी
आज ममता अपने किसी कार्य से घर की छत पर गई हुई थी
जहां संतुलन बिगड़ने से वह घर की छत से पक्की सड़क पर गिर गई
जिस कारण ममता को गंभीर चोटे आई
घायल अवस्था में ममता को उपचार के लिए हिमालयन हॉस्पिटल जॉली ग्रांट ले जाया गया
यह दुर्घटना दोपहर 4:40 बजे की बताई जा रही है
हिमालयन हॉस्पिटल में डॉक्टर की टीम के द्वारा घायल ममता का उपचार किया जा रहा था
उपचार के दौरान रात्रि लगभग 8:00 बजे ममता की मृत्यु हो गई है
मृतक ममता की आयु लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है
मृतक के पति का नाम विनोद है
वह अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गई है
सामाजिक कार्यकर्ता नागेंद्र सिंह नागी ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है
उन्होंने शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी है
और ईश्वर से उन्हें इस कष्ट की घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है