अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपाइयों ने किया कार्यक्रम
BJP organized a program on the birth anniversary of Atal Bihari Vajpayee.

देहरादून,25 दिसंबर 2024 ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर प्रेमनगर बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
और उनके जीवन और योगदान को याद किया गया।
क्या कहा पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी ने
पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अटल जी ने न केवल देश का नेतृत्व किया बल्कि संविधान के मूल्यों को भी मजबूत किया।
उन्होंने कहा, “वाजपेयी जी का कुशल प्रशासन और सुशासन के प्रति समर्पण आज भी प्रेरणा का स्रोत है।”
क्या कहा मंडल मंत्री ने
मंडल मंत्री अजय लोधी ने अपने संबोधन में कहा, “आज पूरा देश अटल जी को एक आदर्श विभूति के रूप में याद कर रहा है।
उनकी सौम्यता, सहजता और सहृदयता ने करोड़ों भारतीयों के दिलों में विशेष स्थान बनाया है।”
ये लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वर लोधी, अजय गुप्ता, परवल सिंह राणा, हरीश कुमार, नीतीश कुमार, प्रवीण लोधी, आशिक अली, मोमिन अली, किशन नेगी, दीवान सिंह नेगी सहित अन्य प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।