
देहरादून,14 फरवरी 2026 : भारत सरकार द्वारा आयोजित Staff Selection Commission (कर्मचारी चयन आयोग) द्वारा मल्टी टॉस्किंग (Non-Technical) Staff एवं हवलदार भर्ती परीक्षा-2025 आयोजित की गयी थी
जिसमें नकल माफिया ने सेंधमारी की है
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की एसटीएफ (Special Task Force) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस परीक्षा में सेंध लगाने वाले एक अंतरराज्यीय हाईटेक गिरोह का पर्दाफाश किया है।
पुलिस ने परीक्षा केंद्र के भीतर बने एक गुप्त अंडरग्राउंड चैंबर से रिमोट एक्सेस के जरिए पेपर हल करा रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
मुख्यमंत्री के निर्देशों पर कड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा परीक्षाओं में नकल पर प्रभावी रोक लगाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं
DGP दीपम सेठ द्वारा इस दिशा में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (STF) नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में इस बड़ी सफलता को अंजाम दिया गया।
ऐसे खुला हाईटेक नकल का राज
13 फरवरी 2026 को देहरादून स्थित महादेव डिजिटल जोन (MKP इंटर कॉलेज) परीक्षा केंद्र पर एसटीएफ की टीम ने दबिश दी।
जांच के दौरान यूपीएस रूम (UPS Room) के कोने में 24*24 इंच का एक गुप्त अंडरग्राउंड चैंबर (गड्ढा) मिला।
इस चैंबर के भीतर:
02 लैपटॉप और राउटर स्वचालित अवस्था में पाए गए।
इन सिस्टम्स को रिमोटली एक्सेस कर अभ्यर्थियों के प्रश्नपत्र हल किए जा रहे थे।
एसटीएफ ने तकनीकी और फॉरेंसिक उपकरणों की मदद से इन उपकरणों को कब्जे में लेकर केंद्र को सील कर दिया है।
10 लाख रुपये में होता था सौदा
गिरफ्तार अभियुक्तों नीतिश कुमार (निवासी दिल्ली/देवरिया) और भास्कर नैथानी (निवासी देहरादून)ने पूछताछ में कुबूल किया
उन्होंने बताया कि वे प्रत्येक अभ्यर्थी से पास कराने के बदले 10 लाख रुपये की मांग करते थे।
आधुनिक तकनीक का उपयोग कर वे अभ्यर्थी के कंप्यूटर का रिमोट एक्सेस लेकर पेपर सॉल्व करते थे।
पंजीकृत धाराएं और बरामदगी
अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली देहरादून में उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम 2023, बीएनएस (BNS) और आईटी एक्ट की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
इसकी विवेचना अपर पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारी द्वारा की जाएगी।
बरामदगी का विवरण:
02 डेल लैपटॉप, 01 डिजीसोल राउटर।
ईथरनेट कनेक्टर, कैट-06 केबल और 04 मोबाइल फोन।
संयुक्त टीम का सराहनीय कार्य
इस सफल ऑपरेशन में उत्तराखंड एसटीएफ के क्षेत्राधिकारी मसूरी जगदीश चन्द्र पंत, निरीक्षक नन्दकिशोर भट्ट और यूपी एसटीएफ के उप-निरीक्षक जयवीर सिंह सहित अन्य सदस्यों की मुख्य भूमिका रही।
पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
गिरप्तार किये गये अभियुक्त का नाम पता-
1. नीतिश कुमार पुत्र चन्द्रभान गौड़ निवासी भाटपार रानी देवरिया, उ.प्र. हाल निवासी नागलोई दिल्ली ।
2. भास्कर नैथानी पुत्र दिनेश चन्द्र नैथानी निवासी नथुवावाला, देहरादून ।
बरामदगी का विवरणः- –
02 Dell Laptop, 01 Ethernet Connector adaptor Zebronics (USB 2 Ehernet cable) 02 Ethernet cable cat-06 with USB Connector, 01 Digisol router with charger, PNT Cable connecting box, 04 mobile phone
एस0टी0एफ0 उत्तराखण्ड टीम-
क्षेत्राधिकारी मसूरी जगदीश चन्द्र पंत – टीम प्रभारी
1. निरीक्षक नन्दकिशोर भट्ट 2. उ0नि0 राजेश ध्यानी
2. हे.का. सुधीर केसला 4. हे0का0 रामचन्द्र
5. कान्स. अनिल कुमार 6. कान्स. कादर खान
एस.टी.एफ. उत्तरप्रदेश टीम
1. उ.नि. जयवीर सिंह 2. हे.का. रकम सिंह
3. हे.का. प्रदीप धनकड़ 4. का. रोमिश तोमर








