pinko казино
CrimeDehradunUttarakhand

सुनील राठी गैंग के 2 सदस्य गिरफ्तार,देहरादून में बड़ी वारदात दे सकते थे अंजाम

Two members of Sunil Rathi gang arrested; they could have carried out a major crime in the capital.

देहरादून : उत्तराखण्ड एसटीएफ STF व देहरादून पुलिस की संयुक्त टीम ने सुनील राठी गैंग के 2 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार किये है.

इन आरोपियों के पास से से 02 अवैध पिस्टल व 07 जिन्दा कारतूस हुए बरामद हुए है.

ये आरोपी देहरादून व हरिद्वार की कई विवादित भूमियों में हस्तक्षेप कर गैंगस्टर सुनील राठी के लिए उगाही कर रहे थे.

आरोपी पारस पूर्व में मुख्तार असांरीसंजीव जीवा गैंग का प्रमुख शूटर रहा है तथा उनकी मृत्यु के बाद सुनील राठी गैंग में सम्मलित हो गया था

सीएम के निर्देशों पर सम्पूर्ण राज्य में सत्यापन अभियान चलाये जा रहे है

जिसके तहत जनपद पुलिस तथा एसटीएफ की टीमो द्वारा राज्य में अवैध रूप से रह रहे

विदेशी नागरिकों, घुसपैठियों, बांग्लादेशी तथा संदिग्ध बाहरी व्यक्तियों को चिन्हित करने की

कार्यवाही की जा रही है.

इसी क्रम में एसटीएफ/एसओजी द्वारा सक्रिय गैंग एवं जेलो में निरूद्ध कुख्यात अपराधियों

की निरन्तर निगरानी कर उन पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही थी.

निगरानी के दौरान प्राप्त तकनीकी/मैनुअल इनपुट के आधार पर एसटीएफ उत्तराखण्ड

तथा दून पुलिस की संयुक्त टीम ने दिनाँक: 26-02-2026 को चैकिंग के दौरान राजपुर क्षेत्र

में एक संदिग्ध स्कार्पियों वाहन से सुनील राठी गिरोह के 02 सदस्यों

1- भानू चौधरी पुत्र आलोक कुमार तथा

2- पारस पुत्र जगपाल सिंह को 02 अवैध पिस्टल व 07 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया

इनके खिलाफ थाना राजपुर मु0अ0स0 – 40/2026 धारा 111(3) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया

क्या बताया पूछताछ में

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पारस पूर्व में मुख्तार असांरी व संजीव जीवा गैंग का प्रमुख शूटर रहा है,

तथा उनकी मृत्यु के बाद सुनील राठी गैंग में  शामिल हो गया था.

दोनो आरोपी सुनील राठी के इशारे पर हरिद्वार व देहरादून की बेशकीमती विवादित भूमियों में हस्तक्षेप कर सुनील राठी के लिए धन उगाही कर रहे थे.

इनके मोबाईल फोन की जांच में भी आरोपी पारस का जेल में सुनील राठी से लगातार सम्पर्क में होने की जानकारी प्राप्त हुई है,

साथ ही भानू के साथ अक्सर जेल में सुनील राठी से मिलने जाना भी प्रकाश में आया है।

इनके द्वारा देहरादून व हरिद्वार के कुछ व्यापारियों को लगातार सुनील राठी के नाम का डर दिखाकर परेशान किया जा रहा था

परन्तु सुनील राठी के भय से कोई भी शिकायतकर्ता सामने नहीं आया.

पूछताछ में हरिद्वार के एक विवादित प्रोपर्टी डीलर, जो पूर्व में हत्या के मामले में जेल गया है, का नाम भी प्रकाश में आया है तथा

उसके भी निरन्तर सुनील राठी के सम्पर्क में होने की जानकारी मिली है।

इनके देहरादून आने तथा मामलो से जुडे सभी सम्भावित पहलुओं पर पुलिस द्वारा गहनता से जाच की जा रही है

गिरफ्तार का विवरण

1- भानू चौधरी पुत्र आलोक कुमार निवासी मील्स न्यू कॉलोनी, थाना सदर, जनपद सहारनपुर, उ०प्र०

2- पारस पुत्र जगपाल सिंह निवासी- प्रेमपुरी थाना कोतवाली, जनपद मुजफ्फरनगर, उ०प्र०

बरामदगी का विवरण :-

1- 02 अवैध पिस्टल .32 बोर
2- 07 जिन्दा कारतूस

अभियुक्त पारस का आपराधिक इतिहास

1- मु०अ०सँ०- 445/2012 धारा 302 भादवि. थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर
2- मु०अ०सँ०- 388/2015 धारा 302 भादवि. थाना शामली, मुजफ्फरनगर
3- मु०अ०सँ०- 185/2019 धारा 506 भादवि थाना डालनवाला, देहरादून
4- मु०अ०सँ०- 778/2019 धारा 406 भादवि. थाना शामली, मुजफ्फरनगर
5- मु०अ०सँ०- 409/2020 धारा 323/452/504/506 भादवि. थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर
6- मु०अ०सँ०- 438/2020 धारा 307/386/506 भादवि. थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर
7- मु०अ०सँ०- 474/2020 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर
8- मु०अ०सँ०- 776/2020 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर

 

 

Related Articles

Back to top button
пинап