Dehradun

चंद्रमोहन कोठियाल बने लायंस क्लब डोईवाला के अध्यक्ष,डॉक्टर्स डे पर किया डॉक्टरों को सम्मानित

सटीक,निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए
रजनीश सैनी द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल
“यूके तेज” से जुड़ें वाट्सएप्प करें 8077062107

देहरादून : चंद्रमोहन कोठियाल लायंस क्लब डोईवाला के नये अध्यक्ष बने हैं।

जिन्होंने डॉक्टर्स डे पर कोरोना काल में महत्वपूर्ण सेवाएं देने वाले डॉक्टरों को सम्मानित किया है।

इन्हे किया गया सम्मानित :—

डॉ. कुंवर सिंह भंडारी,प्रभारी,डोईवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,

हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग रावत,

डॉ. रंजीत कुमार,डॉ. पी के सचान,डॉ. नाहक,

डॉ. विशाल कुलश्रेष्ठ,डॉ. जे पी उनियाल और डॉ. राज प्रताप सिंह

अपने संबोधन में लायन चंद्रमोहन कोठियाल ने कहा कि

लायंस क्लब निरंतर रचनात्मक कार्यों और समाज सेवा में जुटा हुआ है।

वर्ष भर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लायंस क्लब समाज और जनता के बीच सक्रीय रहता है।

अपने संबोधन में डॉ. रंजीत ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को हम सबके आदर्श

डॉ. बिधान चंद्र रॉय की स्मृति में “डॉक्टर्स दिवस” मनाया जाता है।

एशियाई मूल के होने के कारण,भेदभाव के चलते उन्हें अपने 30 वें प्रयास में लंदन में डॉक्टरी की पढ़ाई का मौका मिला।

1961 में डॉ. बिधान चंद्र रॉय को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया।

अपने 80 वे जन्मदिवस पर 1 जुलाई 1962 को उनका निधन हुआ इसलिए इस दिन को ‘डॉक्टर्स दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। 

कार्यक्रम का संचालन लायन अनिल पाल ने किया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष लायंन सी एम कोठियाल,सचिव लायन दीपाकंर बागडी,

लायन प्रकाश सिंह कोषाध्यक्ष,लायन जशबीर सिंह,लायन गौरव मलहोत्रा,

लायंन एस के बंसल,लायन रंजन मलहोत्रा,लायंन आनंद अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!