DehradunUttarakhand

डोईवाला पालिका अध्यक्ष ने राजनाथ सिंह से की पूर्व सैनिकों के लिए ECHS केंद्र की मांग

The Doiwala municipal chairman requested Defence Minister Rajnath Singh to establish an ECHS center for ex-servicemen.

 

देहरादून,6 फरवरी 2026 : आज देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर नगर पालिका परिषद डोईवाला के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के देवभूमि आगमन पर उनसे शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान उन्होंने ‘उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक एवं अर्ध सैनिक संगठन’ की ओर से डोईवाला क्षेत्र के हजारों पूर्व सैनिकों की स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण ज्ञापन रक्षा मंत्री को सौंपा

यह ज्ञापन संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष कमांडर शौकीन सिंह मथारू (रिटा.) ने रक्षा मंत्री को संबोधित किया था

ज्ञापन में बताया गया कि डोईवाला और आसपास के क्षेत्र में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक निवास करते हैं

वर्तमान में निकटतम ECHS (पूर्व सैनिक स्वास्थ्य योजना) केंद्र देहरादून या रायवाला में हैं, जिनकी दूरी यहाँ से 30 किमी से अधिक है

75 से 80 वर्ष की आयु के वरिष्ठ योद्धाओं, वीर नारियों और विधवाओं के लिए इलाज हेतु इतनी दूर यात्रा करना अत्यंत कष्टदायक है

संगठन ने बताया कि रानीपोखरी पंचायत द्वारा इस स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण के लिए दो बीघा भूमि पहले ही उपलब्ध कराई जा चुकी है।

ज्ञापन में रक्षा मंत्री से आग्रह किया गया है कि पूर्व सैनिकों की भावनाओं और उनकी आयु को देखते हुए रानीपोखरी में ECHS केंद्र की स्थापना की तत्काल स्वीकृति प्रदान की जाए

ज्ञापन में इस बात का भी जिक्र किया गया कि पूर्व में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने भी अपने उत्तराखण्ड दौरे के दौरान ECHS सुविधाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर सकारात्मक रुख जताया था

क्या कहा नगर पालिका अध्यक्ष ने ?

नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने रक्षा मंत्री से भेंट के बाद कहा कि “डोईवाला क्षेत्र सैन्य बाहुल्य है।

यहाँ के पूर्व सैनिकों ने देश की रक्षा में अपना जीवन दिया है, अब सरकार का कर्तव्य है कि उन्हें उनके घर के पास बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले।

रक्षा मंत्री जी ने ज्ञापन को ध्यानपूर्वक स्वीकार किया है और उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है

Related Articles

Back to top button
investvostok.ru