pinko казино
DehradunExclusiveUttarakhand

देहरादून की रिस्पना और बिंदाल नदी पर 6 लेन एलिवेटेड रोड़ की तैयारी

उत्तराखंड के मुख्य सचिव डॉ एस एस संधू ने राजधानी के ट्रैफिक दबाव से निजात दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए रिस्पना और बिंदाल नदी पर एलिवेटेड सड़क बनाये जाने को लेकर आज अधिकारियों के साथ मीटिंग की है.

> प्रदेश की राजधानी देहरादून को ट्रैफिक समस्या से निपटने में महत्वपूर्ण कदम
> रिस्पना और बिंदाल नदी पर एलिवेटेड रोड की फिजिबिलिटी स्टडी हुई पूरी
> मुख्य सचिव डॉ एस एस संधू के इस कदम से 6 लेन एलिवेटेड रोड की जगी आस
> जाम के झाम से आम जनता और पर्यटकों को मिल सकेगी एक बड़ी राहत
वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज़ से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
रजनीश प्रताप सिंह ‘तेज़’ 

देहरादून : मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने रिस्पना एवं बिंदाल नदी पर एलिवेटेड रोड के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक की.

बैठक के दौरान मुख्य सचिव के समक्ष फीजीबिलिटी स्टडी का प्रस्तुतीकरण किया गया.

मुख्य सचिव ने रिस्पना एवं बिंदाल नदी में एलिवेटेड रोड को 6 लेन बनाए जाने की सम्भावनाएं तलाशने के निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि तैयार होने के बाद यह सड़कें देहरादून की सड़कों का कंजेशन काफी हद तक कम करने में कारगर सिद्ध होंगी।

मुख्य सचिव ने कहा कि नदियों के दोनों किनारों पर भी वाहन चलाने योग्य सड़कों के निर्माण की संभावनाओं को भी तलाशा जाए, जिससे नदियों के आसपास की बस्तियों को आवागमन की सुविधा मिल सके.

ज्ञात हो कि पूर्व में मुख्य सचिव ने रिस्पना और बिंदाल नदियों में एलिवेटेड सड़क निर्माण के लिए फीजिबिलिटी सर्वे किए जाने के निर्देश दिए थे जिसके अनुपालन में विधानसभा के पास रिस्पना पुल से सहस्त्रधारा और बिंदाल नदी पर हरिद्वार बायपास से मैक्स अस्पताल के पास तक एलिवेटेड सड़क का फीजिबिलिटी सर्वे किया गया.

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, सचिव अरविन्द सिंह ह्यांकी सहित अन्य सम्बन्धित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
пинап