pinko казино
CrimeNationalWorld

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन,सुबह मारी थी गोली

आज जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन हो गया है.
> चुनावी भाषण के दौरान मारी गोली
> हमलावर किया पुलिस ने गिरफ्तार
> लगभग 5 घंटे बाद इलाज के दौरान मौत
> 41 साल के युवक ने बीच सड़क पर मारी गोली
वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज़ से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
प्रियंका प्रताप सिंह

टोक्यो : सुबह हुआ था हमला

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का आज निधन हो गया है शिंजो आबे पर आज सुबह एक हमलावर ने गोली मार दी थी.

शिंजो आबे पर यह हमला उस वक्त हुआ जब शिंजो आबे एक चुनावी भाषण दे रहे थे.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हमलावर ने शिंजो आबे पर पीछे से 2 गोलियां चलाई जिसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री आबे जमीन पर गिर पड़े.

इसके बाद शिंजो आबे को हेलीकाप्टर से हॉस्पिटल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन लगभग 5 घंटे बाद उनका निधन हो गया.

नारा की पुलिस ने हत्या की कोशिश के लिए एक संदिग्ध को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की और उसकी पहचान तेत्सुया यामागामी (41) के तौर पर की है.

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री आबे शिंजो पर हुए हमले पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

“मेरे प्रिय मित्र आबे शिंजो पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके, उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।”

 

Related Articles

Back to top button
пинап