Uncategorized

पिक-अप और बाइक का एक्सीडेंट,दो युवक घायल

100 % ईमानदार पत्रकार रजनीश सैनी
द्वारा संचालित “यूके तेज” न्यूज़ से जुड़ें,
व्हाट्सएप्प करें 8077062107

देहरादून : आज रात डोईवाला की कुड़कावाला सड़क

पर एक बाइक और पिकअप की टक्कर हो गई।

जिसमें बाइक सवार दो स्थानीय युवक घायल हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रात्रि लगभग 8:00 बजे

एक पिकअप वाहन कुड़कावाला से बुल्लावाला की ओर जा रहा था।

इसी दौरान बुल्लावाला के सुसवा पुल के ऊपर स्टार सिटी

बाइक पर सवार दो युवक ओवरटेक करने के दौरान

पिकअप वाहन की चपेट में आ गए।

बाइक पिकअप वाहन के बंपर में फंस गई।

जिस कारण कुड़कावाला निवासी शराफत नामक व्यक्ति

का 13 वर्षीय पुत्र समीर बुरी तरह से घायल हो गया।

उसकी एक टांग में फ्रैक्चर बताया जा रहा है।

समीर की कूल्हे की हड्डी में भी चोट आई है।

बाइक पर सवार शफीक के 14 वर्षीय पुत्र साहिब को भी चोट आई है।

सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर डोईवाला कोतवाली से

चीता पुलिस और 108 एंबुलेंस डोईवाला मौके पर पहुंची।

दोनों बाइक सवार घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

जहां से हायर सेंटर रेफर करने पर

घायल समीर को जौली ग्रांट हॉस्पिटल ले जाया गया है।

Related Articles

Back to top button
investvostok.ru