DehradunUttarakhand

देहरादून में रात्रि चेकिंग में 22 ड्राइवर गिरफ्तार,सुबह 4 बजे चौकी इंचार्ज सस्पेंड

देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने रात्रि में पुलिस नाकों और चेकिंग को लेकर नए निर्देश जारी किये हैं

जिसको लेकर अब उन्होंने खुद ग्राउंड लेवल पर उतरकर धरातल की हकीकत को जानने का प्रयास किया है

इसी क्रम में कार्रवाई में जहां 22 ड्राइवर की गिरफ़्तारी की गयी है वहीं लापरवाही के आरोप में एक चौकी प्रभारी को सस्पेंड किया गया है

अधिकारियों की ली बैठक

बीती 19 नवंबर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियो तथा ट्रैफिक के अधिकारियो के साथ बैठक की गई

इस बैठक में बैरियर / नाका प्वाइंट पर पुलिस द्वारा की जा रही रात्रि चैकिंग की समीक्षा की गयी

बैठक के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रो में संवेदनशील स्थानो को चिन्हित किया गया

इन स्थानो पर चैकिंग हेतु नये नाका प्वाइंटस बनाने तथा सभी बैरियरो पर एल्को मीटर के साथ प्रभावी चैकिंग करने के उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये गये थे।

इन निर्देशो के क्रम में दिनांक 19-11-23 की रात्रि मे

स्थानीय पुलिस तथा यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न बैरियरो /नाको पर एल्को मीटर के साथ प्रभावी चैकिंग करते हुये

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 22 वाहन चालको को मौके से गिरफ्तार कर 22 वाहनो को एमवी एक्ट में सीज किया गया।

एसएसपी खुद उतरे मैदान में

एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने कहा है कि दूनवासियो की सुरक्षा में रात दिन एक करना होगा पुलिस को,
लापरवाही बर्दास्त नही होगी

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह दिए निर्देशों के पालन को परखने के लिये बीती रात खुद फील्ड में उतरे

रात्रि 3 बजे

शहर के बैरियर की चेकिंग पर कप्तान

सहारनपुर चौक बैरियर पर कमी पाए जाने पर रात में ही सीओ सिटी और एसएचओ मौके पर तलब किया

जोगीवाला बैरियर पर कमी पाए जाने पर सीओ डालनवाला को हिदायत दी गयी

हर्रावाला बैरियर पर लापरवाही मिलने पर 4 बजे प्रातः इंचार्ज सस्पेंड किया गया

इसके साथ ही सीओ डोईवाला अभिनय चौधरी को मौके पर तलब किया गया

 

Related Articles

Back to top button
investvostok.ru