pinko казино
CrimeDehradun

डोईवाला पुलिस ने 14.50 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के आरोपी को किया गिरफ्तार

वेब पत्रकारिता के विश्वसनीय नाम
“यूके तेज” से जुड़ें,
वाट्सएप्प करें 8077062107

देहरादून : डोईवाला पुलिस द्वारा उच्च अधिकारियों के निर्देश पर लगातार अवैध नशे की तस्करी के मामलों में कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में बीते दिन एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी से बरामद की गयी स्मैक की अनुमानित बाजारी कीमत 87000 रुपये है।

डोईवाला कोतवाली द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार मादक पदार्थों की तस्करी,बिक्री तथा नशे पर रोकथाम लगाये जाने को लेकर लगातार पुलिस अपनी कार्रवाई करती आ रही है।

इसके लिए बाकायदा एक पुलिस टीम गठित की गई है जो तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए दिन-रात अपने काम में जुटी रहती है।

डोईवाला कोतवाली अंतर्गत सभी पुलिस चौकियां अपने-अपने कार्य क्षेत्र में कार्रवाई कर रही है।

बीते दिन लाल तप्पड़ चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक विक्रम नेगी,सब इंस्पेक्टर बलबीर,कांस्टेबल विनोद कुमार और कांस्टेबल सुधीर सैनी की टीम ने बालकुमारी चौक से रमेश उर्फ चट्टू पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी केशवपुरी बस्ती डोईवाला को गिरफ्तार किया है।

जिसके पास से 14.5 ग्राम स्मैक बरामद होने का आरोप है।

Related Articles

Back to top button
пинап