pinko казино
DehradunUttarakhandVideo

प्रधानमंत्री मोदी के राह चले मंत्री गणेश जोशी,”मंदिर में लगाया पोछा”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी दो रोज पहले शुक्रवार को महाराष्ट्र के नासिक में एक मंदिर में पोछा लगाया था अब उनकी अपील का असर पुरे देश में देखने को मिल रहा है उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी आज देहरादून के एक मंदिर में पोछा लगाया है

वीडियो देखें

देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज हाथी बड़कला स्थित काली माता मंदिर में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मंदिरों में स्वच्छता अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंदिर में साफ-सफाई की और श्रमदान किया।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी दो रोज पहले शुक्रवार को महाराष्ट्र के नासिक में कालामन्दिर में पोछा लगाया था

उन्होंने 30 दिसंबर को अयोध्या से प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर के लोगों से मकर संक्रांति के दिन से छोटे-मोटे तीर्थ स्थलों पर स्वच्छता का अभियान चलाने का आव्हान किया गया था।

जिसके निमित आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने काली माता मंदिर प्रांगण में साफ सफाई की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा 500 वर्षो का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने जा रहा है।

उन्होंने कहा आज पूरा देश राममय है। देशभर में उत्साह मनाया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का लोकार्पण करेंगे।

उन्होंने कहा अब कुछ ही दिन शेष रह गए है, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम अपने महल में विराजमान होंगे। उन्होंने कहा 22 जनवरी को भगवान राम का अपने जन्म स्थान में विराजमान होना प्रत्येक देश के लिए गौरव की बात है।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने अपनी शादी की 39वीं वर्ष गांठ पर धर्म पत्नी निर्मला जोशी के साथ काली माता मंदिर में पूजा अर्चना कर मां काली का आशिर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की।

इस अवसर पर श्रीदेव सुमन नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत,महानगर उपाध्यक्ष डा. बबिता सहोत्रा, कार्यकर्म स्योजग मंडल मंत्री राकेश चड्ढा,मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष विनय गुप्ता,मोहन बहुगुणा, अशोक गुप्ता, संजीव त्रिपाठी, प्रमोद थापा, ओम प्रकाश बावड़ी, हेमंत जोशी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
пинап