pinko казино
DehradunPoliticsUttarakhand

डोईवाला के थानों में “गरजे पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत”

उत्तराखंड के कद्दावर नेता हरक सिंह रावत एक बार फिर गरजते हुए दिखाई दिए डोईवाला के थानों में आयोजित की गई एक बैठक में वह भाजपा पर जमकर बरसते दिखाई दिए
उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी ,भ्रष्टाचार ,पेपर लीक जैसे तमाम मुद्दों को उठाया.
डोईवाला विधानसभा के अंतर्गत सीरियों, थानों में कांग्रेस के प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया.
बैठक की अध्यक्षता कोटी मई चक पंचायत की प्रधान रेखा बहुगुणा ने की जबकि बैठक का संचालन कांग्रेस नेता रमेश सोलंकी द्वारा किया गया.
>पेपर लीक,भर्ती घोटालों से नौजवान है निराश
>एक वर्ष से घोटालों को लेकर चर्चा में है प्रदेश
>32 वर्षों तक मंत्री रहे हैं डॉ हरक सिंह रावत
>खूब बेहतर समझते हैं जनता की नब्ज को
>हरिद्वार लोकसभा से चुनाव लड़ने के दिया न्योता
वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
रजनीश प्रताप सिंह तेज

देहरादून : बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे कांग्रेस के कद्दावर नेता डॉक्टर हरक सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला समय उत्तराखंड में कांग्रेस का होगा.

डॉ हरक सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में भ्रष्टाचार ,भर्ती घोटालों ,बेरोजगारी म,हंगाई आदि मुद्दों से तंग आ चुकी है.

प्रदेश का नौजवान पेपर लीक और भर्ती घोटाले से हताश और निराश हो चुका है घोटालों के कारण प्रदेश के कई नौजवान उम्र दराज होते जा रहे हैं उनके माता-पिता भी अपने बेटे बेटियों की नौकरी को लेकर हिम्मत खो चुके हैं और निराशा से घिर चुके हैं.

डॉ रावत ने कहा कि यदि देखा जाए तो पिछले 1 वर्ष से यह सरकार पूरे देश में भर्ती घोटाले को लेकर चर्चाओं में है.

प्रदेश की भाजपा सरकार कोई भी अच्छा काम नहीं कर पा रही है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश में सरकार होने के बावजूद और यह हालात तब हैं जब डोईवाला क्षेत्र से चुने गए जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री के रूप में 4 साल तक काम कर चुके हैं यहां के सांसद भी भाजपा के हैं और आज सबसे ज्यादा अपेक्षा भी डोईवाला की हुई है सरकार यहां कोई भी प्रतिष्ठित संस्थान नहीं खोल पाई है.

डॉ रावत ने कहा कि राहुल गांधी “भारत जोड़ो यात्रा” में लोगों को दिलों से कांग्रेस के साथ जोड़ने का काम कर रहे हैं.

भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है डॉ हरक सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह गांव गांव जाकर हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में राहुल गांधी के संदेश को पहुंचाने का काम करें.

बैठक में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा डॉ हरक सिंह रावत के समक्ष विभिन्न समस्याओं का जिक्र गया.

इस बैठक में कांग्रेस नेताओं द्वारा समवेत स्वर से डॉक्टर हरक सिंह रावत को लोकसभा हरिद्वार से चुनाव लड़ने का न्योता भी दिया गया.

कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ हरक सिंह रावत एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें प्रदेश में 32 सालों तक मंत्री रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है डॉ हरक सिंह रावत अनुभव से भरपूर हैं और वह लोगों की नब्ज को अच्छी तरह से पहचानते हैं.

इस बैठक में मुख्य रूप से चेयरमैन प्रतिनिधि सागर मनवाल ,गौरव सिंह गिन्नी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष महेश भट्ट ,नितिन रावत ,पूर्णानंद तिवारी, पूर्व प्रधान पद्मा रावत, धीरेंद्र चौहान, कमल गोला, अब्दुल रज्जाक ,शंकर मेहरारू, अजीत पुंडीर, नितिन रावत ,रविंद्र आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे बैठक में प्रधान रेखा भावना द्वारा सभी की उपस्थिति पर आभार व्यक्त किया गया.

Related Articles

Back to top button
пинап