Dehradun

CM के OSD बोले,”सांसे हो रही हैं कम,आओ पेड़ लगाये हम”,श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के आह्वान पर किया वृक्षारोपण

सटीक,विश्वसनीय न्यूज़ के लिए रजनीश सैनी
द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल “यूके तेज”
से जुड़ें 8077062107

देहरादून : पर्यावरणीय सरोकार को निभाते हुए आज श्रमजीवी पत्रकार यूनियन

 द्वारा डोईवाला के दुधली गांव में विभिन्न प्रजातियों के पौधों को रौंपा गया।

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के द्वारा डोईवाला के दुधली में वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी और साथ में यूनियन पदाधिकारी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेन्द्र पंवार ने

,”सांसे हो रही हैं कम,आओ पेड़ लगायें हम”

के नारे के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की।

श्री पंवार ने कहा कि पत्रकारों के द्वारा पर्यावरणीय मुद्दों को

प्रमुखता से प्रकाशित करने का हमारे समाज पर व्यापक प्रभाव पड़ता है।

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी ने कहा कि

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा डोईवाला के दुधली में वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेन्द्र पंवार पौधरोपण करते

उत्तराखंड के पर्यावरण के मुद्दों को राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर

यहां के पत्रकारों ने हमेशा प्रमुखता के साथ उठाया है।

कार्यक्रम संयोजक और यूनियन के प्रदेश सचिव चंद्रवीर गायत्री

ने कहा कि मनुष्य और प्रकृति का अटूट नाता है।

हमे अपने पर्यावरण को सुरक्षित और संवर्धित दोनों करने की आवश्यकता है।

मौके पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाये गये।

इस अवसर पर फारेस्ट रेंज ऑफिसर घनानंद उनियाल,

वन दारोगा हरीश बिंजोला सहित अन्य वन कर्मियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यंमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेन्द्र सिंह पंवार,

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी,

प्रदेश सचिव चंद्रवीर गायत्री,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बॉबी शर्मा,जिलाध्यक्ष गोपाल सिंघल,

रामस्वरूप,रजनीश सैनी,महेंद्र चौहान,नीलम ढौंढियाल,

शिव शंकर कुशवाहा,ग्राम प्रधान श्याम सिंह धामी,पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सरवन प्रधान,

मडंल महामंत्री ललित पंत,समग्र नेगी सहित कईं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!