Rishikesh Murder Case
देहरादून,01 फरवरी 2026: बीते रोज ऋषिकेश के शिवाजी नगर में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी इस मामले में प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने हत्या का कारण बताया है.
गोली मारकर महिला की हत्या
बीते रोज यानि 31 जनवरी 2026 को ऋषिकेश में गोली मारकर एक महिला की हत्या कर दी गयी
मृतक महिला शिवाजी नगर की गली नंबर 11 में रहती थी
मृतक महिला की पहचान प्रीती रावत के रूप में हुई
वह एम्स,ऋषिकेश में सहायिका के पद पर कार्यरत थी
वह किराये के मकान में अकेली रह रही थी
पिता ने कराया केस दर्ज
मृतिका प्रीती रावत के पिता बच्चन सिंह रावत ने ऋषिकेश कोतवाली में एक तहरीर दी
जिसके आधार पर एक केस नंबर 42/2026 दर्ज किया गया
यह केस भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत दर्ज किया गया है
तलाक,प्यार और धोखा
कत्ल के इस मामले में ऋषिकेश पुलिस ने तत्काल अपनी जांच शुरू की
प्रारंभिक जांच में कुछ चौंकाने वाली बाते सामने आयी हैं
पुलिस के अनुसार हत्या का आरोपी सुरेश गुप्ता नाम का व्यक्ति है
कोरोना काल के दौरान आरोपी सुरेश गुप्ता और मृतका प्रीती रावत की आपसी मुलाकात हुई
धीरे-धीरे उनके बीच नजदीकियां बढ़ती गयी
इस रिश्ते के वजह से सुरेश गुप्ता का अपनी पत्नी से अक्सर विवाद होता था
ये विवाद इतना बढ़ा की लगभग 4 महीने पहले सुरेश ने अपनी पत्नी से तलाक ले लिया था
प्रीती और उसके परिजनों ने सुरेश पर कथित तौर पर ऋषिकेश में संपत्ति खरीदने के दबाव बनाया था
सुरेश ने प्रीती के साथ रहने के लिए हरिद्वार के लक्सर स्थित अपनी पैतृक संपत्ति को 35 लाख रुपये में बेच दिया था
लेकिन ऋषिकेश में महंगा होने के कारण 35 लाख की कोई संपत्ति नही मिल पायी
जिसकी वजह से प्रीती और सुरेश में आपसी मनमुटाव बढ़ गया था
अपना सब कुछ खोने के बाद प्रीती से बढ़ती दुरी के कारण सुरेश अवसाद में चला गया था
जिसके चलते उसने कत्ल जैसी खतरनाक वारदात को अंजाम दिया
गिरफ्तारी के प्रयास
देहरादून पुलिस के अनुसार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम गठित की गयी है
जिसके द्वारा लगातार सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है
आशा जतायी गयी है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा







