DehradunPoliticsUttarakhand

Covid-19 की विपरीत परिस्थितयों को PM मोदी ने बदला अवसर में,किये महत्वपूर्ण फैसले : शमशेर सिंह पुंडीर

सटीक,विश्वसनीय और निष्पक्ष न्यूज़ के लिए
रजनीश सैनी द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल
‘यूके तेज़’ से जुड़ें व्हाट्सएप्प करें 8077062107

देहरादून : दुनिया भर में फैली कोरोना महामारी की चुनौती से मुकाबला करने के साथ-साथ प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने इसे अवसर में बदलते हुए देश की आम जनता के हित में कईं महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं।

ये बात आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने कही।

पत्रकार वार्ता में जानकारी देते भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर

श्री पुंडीर ने कहा कि कोरोना की विपरीत परिस्थितियों से निपटते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘वोकल फाॅर लोकल एंड मेक इट ग्लोबल’ का मूलमंत्र दिया।

जिससे ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को मजबूती मिली है।

एमएसएमई क्षेत्र के लिए तीन लाख करोड़ रूपए के कोलेटरल फ्री ऋण की व्यवस्था की गई।

एमएसएमई के लिए 50 हजार करोड़ रूपए का ‘फंड्स ऑफ़ फंड’ (FOF) भी बनाया गया है।

शमशेर सिंह पुंडीर,भाजपा जिलाध्यक्ष

अर्थव्यवस्था में कोविड-19 के प्रभाव से उबारने के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर सुधार भी किए गए हैं।

रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया को बल दिया गया है।

कोरोना संक्रमण की शुरूआत में पीपीई किट का निर्माण नहीं होता था।

अब देश में पीपीई किट का इतनी अधिक मात्रा में उत्पादन किया जा रहा है कि

इनका निर्यात भी किया जाने लगा है।

वेंटीलेटर, एन-95 मास्क भी बडे स्तर पर बनाए जा रहे हैं।

इनके निर्माण में अनेक स्टार्टअप आगे आए हैं।

चीन के विभिन्न मोबाईल एप पर प्रतिबंध लगाने के बाद स्वदेशी एप बनाए गए हैं।

जिला अध्यक्ष श्री शमशेर सिंह पुंडीर ने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि की तीन माह की अग्रिम किस्तें किसानों के खातों में जमा की गई।

महिला जन-धन खाताधारकों के खातें में 500-500 रूपए की तीन किस्तें जमा की गईं।

उज्ज्वला योजना के तहत 8 करोड़ से अधिक महिलाओं को तीन गैस सिलेंडर मुफ्त दिए गए।

दिव्यांगों, विधवाओं और बुजुर्गों को भी 1 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी गई।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में देश के 80 करोड़ लोगों को राहत देने के लिए अप्रैल,मई व जून तीन माह के लिए निशुल्क खाद्यान्न दिया गया।

अब इस योजना को नवम्बर माह तक बढ़ा दिया गया है।

इसमें हर महीने प्रति व्यक्ति 5 किलो गेहू या चावल और प्रति परिवार 1 किलो चना नवम्बर तक निशुल्क मिलता रहेगा।

पत्रकार वार्ता में दर्जा धारी करण बोरा,मंडल महामंत्री,अरुण मित्तल,जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत,

जिला उपाध्यक्ष नगीना रानी,विक्रम नेगी,मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल,

राजकुमार,राजेश जुगलान,विनोद कश्यप,सुमित पुंडीर आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
investvostok.ru