डोईवाला “सुगर मिल बंदी” की दूसरी सूचना जारी
Second notice of Doiwala Sugar Mill closure issued
देहरादून : डोईवाला शुगर कम्पनी लिमिटेड, डोईवाला (देहरादून) को विभिन्न गन्ना समितियों
के माध्यम से गन्ना आपूर्ति करने वाले समस्त कृषकगणों एवं सर्व सम्बन्धित को सूचित किया
जाता है कि आयुक्त, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग उत्तराखण्ड द्वारा वर्तमान पेराई सत्र
2025-26 हेतु इस चीनी मिल को मिल गेट के अतिरिक्त 57 वाह्य गन्ना क्रय केन्द्र सुरक्षित /
अभ्यर्पित किये गये थे।
जिसके क्रम में जनपद –
देहरादून की डोईवाला समिति के 05,
देहरादून समिति के 21,
जनपद-हरिद्वार की ज्वालापुर समिति के 06,
इकबालपुर (रूड़की) समिति के 22,
लक्सर समिति का 01 व
हिमाचल प्रदेश की पांवटा समिति के 02 गन्ना क्रय केन्द्रों को
संचालित किया गया था.
मुख्य गन्ना प्रबन्धक द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट दिनांक 23.02.2026 में अवगत कराया गया है कि
उपरोक्त क्रय केन्द्रों में से गन्ने की अत्यधिक कमी/ सम्पूर्ण गन्ना क्रय करने के उपरान्त
रूड़की समिति के 22 वाह्य गन्ना क्रय केन्द्रों, देहरादून समिति के 15, पौण्टा समिति के 02,
डोईवाला समिति के 02, ज्वालापुर समिति का 01 एवं लक्सर समिति का 01 क्रय केन्द्र कुल 43 क्रय केन्द्रों को बन्द कर दिया गया है
तथा अन्य शेष संचालित वाह्य गन्ना क्रय केन्द्रों पर उपलब्ध गन्ने की खरीद कर दिनांक 24.02.2026 तक बन्द कर दिया जायेगा ।
विगत कई दिनों से मिल गेट को फ्री करने के पश्चात् भी मिल को प्रतिदिन पेराई योग्य पर्याप्त मात्रा में गन्ना उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
जिससे स्पष्ट है कि अधिकांश कृषकों के पास गन्ना उपलब्ध नहीं है तथा क्षेत्र बहुत कम मात्रा में गन्ना अवशेष है जिसको मिल हित में अतिशीघ्र आपूर्ति करवाना आवश्यक है।
अनुमान है कि मिल गेट पर उपलब्ध अवशेष गन्ने की पेराई चीनी मिल दिनांक 24.02.2026 तक पूर्ण कर लेगी।
अतः इस चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति करने वाले सभी कृषक बन्धुओं से अनुरोध है कि उनके पास चीनी मिल को आपूर्ति योग्य जो गन्ना उपलब्ध है, उसकी आपूर्ति चीनी मिल को दिनांक 24.02.2026 तक अनिवार्य रूप से करने का कष्ट करें।
दिनांक 24.02.2026 के उपरान्त किसी भी दिवस में मिल को पेराई सत्र 2025-26 हेतु अन्तिम रूप से बन्द किया जा सकता है.







