Dehradun

‘मोहम्मद’ नाम से वसीम रिजवी की किताब पर भड़के डोईवाला के मुसलमान, फूंका पुतला

डोईवाला के मुसलमानों ने मोहम्मद नाम से लिखी गई वसीम रिजवी की किताब पर आज आक्रोश व्यक्त करते हुए उनका पुतला फूंका है

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिए
व्हाट्सएप करें 80 7706 2107
रजनीश प्रताप सिंह

देहरादून :

तेलीवाला की जामा मस्जिद के मुफ़्ती इकरार हुसैन ,कारी अशरफ उल कादरी ,वार्ड 14 के सभासद अब्दुल कादिर के नेतृत्व में जुम्मे की नमाज के बाद बड़ी संख्या में मुस्लिम डोईवाला चौक पर एकत्रित हुए जहां उन्होंने प्रदर्शन किया

क्यों है ‘मोहम्मद’ नाम की पुस्तक पर बवाल

शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी द्वारा ‘मोहम्मद’ नाम से एक पुस्तक लिखी गई है

जिसका विमोचन प्रेस क्लब हरिद्वार में किया गया था

आरोप है कि इस पुस्तक में मुस्लिम धर्म के नबी की शान के खिलाफ लिखा गया है

जिस पर मुसलमानों के द्वारा आपत्ति व्यक्त की गई है

रिजवी की गिरफ़्तारी और किताब पर प्रतिबंध

डोईवाला के मुसलमानों ने मोहम्मद नाम से लिखी गई वसीम रिजवी की किताब पर आज आक्रोश व्यक्त करते हुए उनका पुतला फूंका है जिसके बाद एसडीएम डोईवाला को एक ज्ञापन दिया है

ज्ञापन में कहा गया है कि शिया वक़्फ़ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी द्वारा ‘मोहम्मद’ नाम से एक किताब लिखी गयी है

जिसमे वसीम रिजवी ने हमारे नबी के बारे में गलत टिप्पणियां की गयी है

15 नवंबर को हरिद्वार प्रेस क्लब में उस किताब का विमोचन किया गया

वसीम रिजवी ने हमारे नबी की शान में गलत बयानबाजी की

जिसका विडिओ सोशल मीडिया में जारी किया गया है

ज्ञापन में वसीम रिजवी के खिलाफ जल्द क़ानूनी कार्रवाई कर गिरफ्तार करने

और इस पुस्तक पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है

इन्होने फूंका पुतला दिया ज्ञापन 

तेलीवाला की जामा मस्जिद के मुफ़्ती इकरार हुसैन ,कारी अशरफ उल कादरी ,वार्ड 14 के सभासद अब्दुल कादिर ,मोहम्मद उस्मान ,वसीम अली ,समीर अहमद ,

मेहताब ,नवाब ,अकरम,सुल्तान अली ,अब्दुल ,नसीम ,सगीर अहमद ,अब्दुल ,मोहम्मद इकराम आदि उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button
investvostok.ru