डोईवाला में राज्य मंत्री स्तर करण वोहरा ने किया औचक निरीक्षण,श्रम विभाग की राशन किट वितरण प्रणाली को जांचा

सटीक,विश्वसनीय और निष्पक्ष न्यूज़ के लिए
रजनीश सैनी द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल
“यूके तेज” से जुड़ें 8077062107
देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की विधानसभा डोईवाला में पात्र व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं के लाभ को जांचने-परखने के लिए
राज्य मंत्री स्तर करण वोहरा ने श्रम विभाग की राशन किट वितरण का औचक निरीक्षण किया।
वीडियो देखें :—
कब,कहां और कैसे किया निरीक्षण :—
दरअसल राज्य मंत्री स्तर करण वोहरा डोईवाला चौक से जॉलीग्रांट में भाजपा के “संकल्प पत्र वितरण” कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे
तभी गोवर्धन मंदिर के समीप उन्होंने सड़क पर कुछ बस्ती वासियों को श्रम विभाग की राशन किट अपने सिर पर ले जाते देखा।
ऐसे में जानकारी प्राप्त कर उन्होंने अपना वाहन राशन किट वितरण स्थल सरदार हरविंदर सिंह द्वारा संचालित सोफ्ट्रॉनिक्स सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर मोड़ दिया।
किन बिंदुओं की जाँच की :—
श्री करण वोहरा ने
(1) पंजीकरण रजिस्टर की जांचकर प्रत्येक कॉलम की एंट्री चेक की।
(2) मौके पर उपस्थित लाभार्थियों से उनको दिए गये टोकन की जांच की।
(3) वितरण स्थल पर उपस्थित लाभार्थियों से उनके पंजीकरण की सही जानकारी ली।
(4) वितरण स्थल पर सेनेटाइजर,एग्जामिनेशन ग्लव्स,फेस मास्क,सोशल डिस्टेंसिंग आदि की जांच की।
(5) राशन किट की सामग्री की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण से संतुष्ट राज्य मंत्री स्तर ने की हरविंदर सिंह की प्रशंसा :—-
जिस बारीकी से श्री वोहरा ने रजिस्टर से लेकर टोकन इत्यादि की जांच की वो सभी मानक के अनुरूप मिले।
यही नहीं सोफ्ट्रॉनिक्स संस्था के अध्यक्ष हरविंदर सिंह के द्वारा लॉकडाउन के दौरान
आर्थिक तंगी से जूझ रही ग्रामीण महिलाओं द्वारा फेस मास्क बनाने का कार्य भी किया जा रहा था।