भानियावाला में स्टंटबाजों पर पुलिस का हंटर,स्पलेंडर पर लदे थे 5 सवार
Police Crackdown on Stunt Riders in Bhaniawala: 5 Riders Crammed onto a Splendor
देहरादून,1 मई,2026 : आजकल सोशल मीडिया पर ‘लाइक्स’ बटोरने का शौक युवाओं के लिए न केवल जानलेवा साबित हो रहा है,
बल्कि उन्हें सलाखों और भारी जुर्माने की दहलीज तक भी ले जा रहा है।
ताजा मामला डोईवाला के भानियावाला क्षेत्र का है,
जहाँ रील बनाने के चक्कर में यातायात नियमों की धज्जियाँ उड़ाना पाँच युवकों को भारी पड़ गया।
क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ,
जिसने पुलिस के कान खड़े कर दिए।
वायरल वीडियो में एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल (UK07DQ- 9644) पर एक-दो नहीं, बल्कि पांच युवक सवार होकर सड़कों पर फर्राटा भर रहे थे।
यह खतरनाक स्टंट न केवल उन युवकों की जान जोखिम में डाल रहा था,
बल्कि राहगीरों के लिए भी काल बन सकता था।
एसएसपी के निर्देश पर ‘एक्शन’ मोड में पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए देहरादून के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
डोईवाला पुलिस ने बिना वक्त गंवाए इलाके के CCTV कैमरों को खंगाला और बाइक के नंबर के जरिए आरोपियों की कुंडली निकाल ली।
जौलीग्रान्ट चौकी पर थमा ‘रील’ का सफर
पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए बाइक चालक आकाश (19 वर्ष) समेत उसके चारों साथियों—उपेंद्र, तिलक सिंह, अरुण और शिवम को पकड़ लिया।
जौलीग्रान्ट चौकी पुलिस ने मौके पर ही ‘कानून का पाठ’ पढ़ाते हुए कार्रवाई की
मोटरसाइकिल सीज: स्टंट में इस्तेमाल हुई स्पलेंडर बाइक को MV Act के तहत सीज कर दिया गया है।
पुलिस एक्ट में चालान: चालक के अलावा बाकी चार अन्य युवकों का पुलिस अधिनियम के तहत चालान काटा गया है।
उल्लंघनकर्ताओं की कुंडली:
पकड़े गए युवक उत्तर प्रदेश के बदायूं, अलीगढ़ और बुलंदशहर के रहने वाले हैं, जबकि मुख्य चालक स्थानीय निवासी है।
पुलिस की अपील:
“सड़कें रील बनाने के लिए नहीं, सुरक्षित सफर के लिए हैं।
अपनी और दूसरों की जान को खतरे में न डालें।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ जारी रहेगी।”
उल्लंघनकर्ताओ का विवरण
01- आकाश S/o नरेन्द्र सिंह, उम्र- 19 वर्ष, निवासी- अपर जौलीग्रान्ट, डोईवाला (चालक स्पेलन्डर सं0- UK07DQ- 9644 ।
02- उपेन्द्र S/o श्री नरेश, उम्र- 18 वर्ष, निवासी-गाँव- हिसैनपुर, गंगाघाट, थाना- कछला, जिला- बदायूँ, उ.प्र.।
03- तिलक सिंह S/o बाबूराम, उम्र- 21 वर्ष, , निवासी- ग्राम- पाली मुकीमपुर, थाना- पाली, जि.- अलीगढ़।
04- अरुण S/o नरेन्द्र सिंह, उम्र- 14 वर्ष, निवासी-अपर जौलीग्रान्ट, डोईवाला।
05- शिवम S/o जीतू, उम्र- 23 वर्ष, निवासी- नीरपुर जरारा, थाना- मुनि, जिला- बुलन्दशहर, उ.प्र





