pinko казино
CrimeDehradun

बुलेट से पटाखे छोड़ने वाले युवक के खिलाफ डोईवाला पुलिस की सख्त कार्यवाही

Doiwala Police Take Strict Action Against Youth for Firing Firecrackers from a Bullet Motorcycle

देहरादून,1 मई,2026 : डोईवाला पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो का संज्ञान लिया है

जिसमें एक युवक बुलेट मोटरसाइकिल में अनाधिकृत मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे जैसी आवाजें निकाल रहा था

जिससे शांति व्यवस्था भंग हो रही थी,

डोईवाला पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए वाहन को सीज़ कर दिया है।

क्या है मामला ?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था,

जिसमें एक युवक बुलेट मोटरसाइकिल के माध्यम से सड़कों पर पटाखे रूपी तेज आवाजें निकाल रहा था।

इससे न केवल राहगीरों को असुविधा हो रही थी,

बल्कि क्षेत्र की यातायात व्यवस्था और सार्वजनिक शांति भी प्रभावित हो रही थी।

पुलिस ने लिया एक्शन

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून, प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा उक्त युवक के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे।

डोईवाला पुलिस ने जांच-पड़ताल कर वीडियो में दिख रहे वाहन बुलेट और चालक की तलाश व पहचान के प्रयास किये

​जिसके फलस्वरूप बुलेट बाइक UK07 DB 7298 व ​चालक का नाम तौफीक अली पुत्र असगर अली ​निवासी, तेली मोहल्ला, भनियावाला,डोईवाला का पता चला

कानूनी कार्यवाही

डोईवाला पुलिस द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल व चालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गयी है

उक्त वाहन को एमवी एक्ट (MV Act) के अंतर्गत सीज़ किया गया।

पुलिस की अपील

दून पुलिस सभी वाहन स्वामियों से अपील करती है कि वे अपने वाहनों में किसी भी प्रकार के अनाधिकृत मॉडिफिकेशन या शोर करने वाले साइलेंसर का प्रयोग न करें।

सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त दंडात्मक कार्यवाही जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button
пинап