DehradunExclusiveUttarakhand

मुख्यमंत्री और राज्यमंत्री ने लिया संज्ञान,एम्स ऋषिकेश में हो रहा शुगर मिल के घायल कर्मचारी का ऑपरेशन

देश के सर्वश्रेष्ठ न्यूज़ चैनल “आज तक” से प्रशिक्षित
रजनीश सैनी द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल
“यूके तेज” से जुड़ें व्हाट्सएप्प करें 8077062107

देहरादून : डोईवाला शुगर कंपनी लिमिटेड के एक कर्मचारी के घायल होने के मामले का

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वयं संज्ञान लेकर राज्यमंत्री स्तर करण बोहरा को

ईलाज के लिए हर संभव सहायता के लिये निर्देशित किया है।

ज्ञात हो कि आज डोईवाला शुगर मिल में कार्य करते वक़्त लच्छीवाला निवासी विमल भंडारी नामक कर्मचारी का हाथ खोई की कन्वेयर बेल्ट (Conveyor Belt) में फंसकर उलझ गया।

जिससे उसका हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया था।घायल विमल भंडारी को जॉलीग्रांट हॉस्पिटल ले जाया गया जहां से उसे एम्स,ऋषिकेश के लिये रेफर कर दिया गया।

मुख्यमंत्री और दर्जाधारी राज्यमंत्री रख रहे हैं पूरी नजर :—-
करण बोहरा,दर्जाधारी राज्यमंत्री,उत्तराखंड

“यूके तेज” से बातचीत करते हुये दर्जाधारी राज्यमंत्री करण बोहरा ने बताया

कि,”माननीय मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी,

शुगर मिल के घायल कर्मचारी के उपचार के प्रति पूरी तरह गंभीर और चिंतित हैं।

माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा मुझे निर्देशित किया गया है कि

घायल विमल भंडारी के ईलाज में किसी भी तरह की कोई परेशानी नही आने दें।”

श्री बोहरा ने बताया कि उन्होंने एम्स प्रशासन से संपर्क किया

और वो पुरे हालात पर अपनी नजर बनाये हुये हैं।

एम्स के डॉ.मधुर उनियाल की टीम के द्वारा घायल विमल भंडारी के

जख्मी हाथ का इस वक़्त ऑपरेशन चल रहा है।

Related Articles

Back to top button
investvostok.ru