Dehradun

डोईवाला न्यूज़ बुलेटिन @ रजनीश प्रताप सिंह : पढ़िये डोईवाला की 6 खबरें एक साथ

Dehradun : (1) आवारा कुत्तों की नसबन्दी की करी मांग

शिमलास ग्रांट के पूर्व प्रधान और सामाजिक कार्यकर्ता उमेद बोरा ने आवारा कुत्तों से होने वाली परेशानी का मुद्दा उठाया है.

मीडिया कर्मियों को अवगत कराते हुए पूर्व प्रधान उमेद बोरा ने कहा है कि डोईवाला क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या में इजाफा हुआ है डोईवाला के ग्रामीण क्षेत्रों में भी आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ी है.

उमेद बोरा ने मांग की है कि जहां एक और सवेरे टहलने वाले बच्चों और बुजुर्गों को खासतौर पर सावधानी बरतने की आवश्यकता है.

वहीं दूसरी और नगर पालिका परिषद और ग्राम पंचायत के द्वारा आवारा कुत्तों की नसबंदी करवायी जानी चाहिए.

गौरतलब है कि पूर्व में एक संस्था के द्वारा डोईवाला क्षेत्र के आवारा कुत्तों की नसबंदी का एक अभियान चलाया गया था जिसमें डोईवाला क्षेत्र से पकड़े गए कुत्तों को नसबंदी के बाद वापस उनके क्षेत्रों में छोड़ दिया गया था.

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम

यूके तेज से जुड़ने के लिये

वाट्सएप्प करें 8077062107

रजनीश प्रताप सिंह तेज

(2) स्कूल के नवीन भवन का किया लोकार्पण

आज राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़ के नये भवन का लोकार्पण किया गया.

राजकीय जूनियर हाई स्कूल के नवीन भवन के लोकार्पण अवसर पर प्रधानाध्यापक अमीर हसन, ग्राम सभा माजरी के प्रधान अनिल पाल, बीडीसी मेंबर अमनदीप कौर ,हरेंद्र बिष्ट ,धर्मपाल, सुधीर चंद्र थपलियाल, बचन सिंह गुसाईं ,राम प्रसाद पुरोहित, ममता पुंडीर, सरिता नेगी ,सुमन, पूजा सिंह ,सीमा, माधुरी राणा,सत्य प्रकाश भट्ट, संदीप रावत, अनु गोयल, गीता दामिनी और शिक्षा समिति से जुड़े कई पदाधिकारी ,अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

(3) आउटसोर्स कंपनी के खिलाफ सफाई कर्मियों ने लगाए आरोप

डोईवाला नगर पालिका के द्वारा अधिकृत आउट सोर्स कंपनी मैसर्स नवरत्न सिंह सिक्योरिटी सर्विसेज के खिलाफ सफाई कर्मचारियों ने कईं आरोप लगाए हैं.

आउटसोर्स कंपनी के खिलाफ सफाई कर्मचारियों के द्वारा एक प्रदर्शन करते हुए अधिशासी अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया है.

जिसमें आउट सोर्स कंपनी द्वारा उनकी विभिन्न मांगों पर समुचित कार्यवाही नहीं किए जाने के आरोप लगाए गए हैं.

इस मांग पत्र में कहा गया है कि यदि हमारी मांगे पूरी नहीं की गई तो वह आंदोलन और हड़ताल पर चले जाएंगे

(4) निःशुल्क स्टडी मटेरियल किया वितरित

डोईवाला की श्री दुर्गा महिला मंडल गार्डन कॉलोनी के पदाधिकारियों ने आज हर ज्ञान चंद सरस्वती शिशु मंदिर/ विद्या मंदिर के 25 स्टूडेंट्स को निशुल्क पाठ्य सामग्री का वितरण किया.

इस अवसर पर महिला मंडल की अध्यक्ष पुष्पा देवी ने बच्चों से किताबी ज्ञान के साथ ही समाज के प्रति अपने दायित्व का भी ज्ञान लेने का आह्वान किया.

विद्यालय के अध्यक्ष ईश्वर चंद्र अग्रवाल ने कहा कि प्रोत्साहन के माध्यम से बच्चों में नई ऊर्जा का संचार होता है उनकी गलतियों पर टोका-टाकी करने की बजाय उनके अच्छे कामों के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए.

इस अवसर पर श्री दुर्गा महिला मंडल की अध्यक्षा पुष्पा देवी ,महामंत्री रजनी देवी, उपाध्यक्ष अंजना बिष्ट ,प्रधानाचार्य महेश गुप्ता, दीपा पाल ,सोशल मीडिया प्रभारी प्रमिला देवी, सीमा देवी ,प्राची बंसल, आशा देवी ,पंकज सेमवाल ,चंद्रशेखर गैरोला ,रितु पाल आदि शिक्षक शिक्षिकाएं और स्टूडेंट्स मौजूद रहे.

(5) अमन लोधी बने मंडल महामंत्री ओबीसी मोर्चा

डोईवाला निवासी अमन लोधी को भारतीय जनता पार्टी का ओबीसी मोर्चा में मंडल महामंत्री मनोनीत किया गया है.

अमन लोधी ने भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्रभान पाल और जिला महामंत्री सुरेश सैनी, मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा सुंदर लोधी का मनोनयन पर आभार व्यक्त किया है.

(6) विदाई समारोह

डोईवाला के शेरगढ़ में प्रधानाचार्य के सेवानिवृत्त होने पर एक विदाई और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

इस अवसर पर उपस्थित माजरी ग्राम सभा के प्रधान अनिल पाल ने कहा कि डॉ नंदकिशोर हटवाल ने अपने 36 वर्षों की बेहतरीन सेवाएं शिक्षा विभाग को दी है. आज उनके विदाई अवसर पर हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं.

इस अवसर पर अमीर हसन ,बी डी सी सदस्य अमनदीप कौर, हरेंद्र बिष्ट, धर्मपाल ,सुधीर चंद्र थपलियाल, बचन सिंह गुसाईं ,पूजा सिंह, सरिता नेगी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
investvostok.ru