pinko казино
Crime

डोईवाला रेलवे स्टेशन पर एक की मृत्यु

डोईवाला : आज दोपहर स्थानीय निवासी की डोईवाला के रेलवे स्टेशन पर अज्ञात कारण से मृत्यु हो गयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुड़कावाला गांव निवासी सुरेश पुत्र योगेंद्र प्रसाद किसी कार्य से स्टेशन गया था।

वह वहीं पेड़ के नीचे अचानक बैठ गया और वहीं बैठे-बैठे उसकी मृत्यु हो गयी है।

स्थानीय निवासी अनिल लोधी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सुरेश एक निर्धन परिवार का व्यक्ति था जो दिहाड़ी मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था।

डोईवाला कोतवाली के सब-इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टतया यह मामला हृदय गति रुकने का प्रतीत हो रहा है।

सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए थे जहां से वो शव अपने साथ ले गए हैं।

मृतक सुरेश की उम्र 52 साल बताई जा रही है। 

Related Articles

Back to top button
пинап