ExclusivePolitics

हवन-पूजन ,कम्बल-फल वितरण कर भाजपाइयों ने मनाया त्रिवेंद्र रावत का जन्मदिन

देहरादून :प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का जन्मदिन भाजपाइयों ने सभी मंडलों में कार्यक्रम आयोजित कर मनाया ,कहीं कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन किया तो कहीं कम्बल और मरीजों को फल वितरित किये गए।

आज मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर डोईवाला के श्री बालापुरी गोवर्धन मंदिर में एक हवन का आयोजन किया गया जिसमें त्रिवेंद्र सिंह रावत के शुभ और स्वास्थ्य की कामना की गयी।हवन में डोईवाला मंडल के अध्यक्ष सरवन प्रधान,मंडल महामंत्री संजीव लोधी,राकेश लोधी,विधानसभा प्रभारी नरेंद्र सिंह नेगी,गौरव जोशी,सरदार अवतार सिंह,मंदीप बजाज,लच्छीराम लोधी,किशन आदि ने भाग लिया।

भानियावाला के श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर में भाजपा के मंडल कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन का आयोजन किया और मुख्यमंत्री के दीर्घायु और सफलता की कामना की।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला के मरीजों और तीमारदारों को फल वितरित किये गए। युवा मोर्चा के गौरव जोशी,ललित पंत,रोहित छेत्री,विपिन कंडवाल आदि ने फल वितरित किये।युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरतमंदों को ठण्ड का मौसम देखते हुए कम्बल भी वितरित किये गए।

देखिये वीडियो –

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!