CrimeDehradun

भानियावाला में महिंद्रा सुप्रा और स्कूटी का एक्सीडेंट 1 व्यक्ति की दर्दनाक मौत

देहरादून : आज दोपहर भानियावाला में महिंद्रा सुप्रा और स्कूटी की टक्कर में भानियावाला के एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर हरिद्वार रोड भानियावाला स्थित

साईं मोटर्स (राणा पोल्ट्री फार्म) के नजदीक सवारी ढोने वाले वाहन महिंद्रा सुप्रा और स्कूटी की टक्कर हो गयी।

इस दुर्घटना में प्रदीप द्धिवेदी पुत्र वाणी द्धिवेदी उम्र लगभग 42 वर्ष की दर्दनाक मृत्यु हो गयी।

दुर्घटना की सूचना पाकर जॉलीग्रांट पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर

घायल को हिमालयन हॉस्पिटल पहुंचाया।

इसके साथ ही पुलिस ने दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है।

मृतक प्रदीप द्धिवेदी भानियावाला पंचायत घर के नजदीक रहते थे।

वो पोस्ट ऑफिस में संविदा पर जॉब करते थे जबकि उनकी धर्मपत्नी हिमालयन हॉस्पिटल में सेवारत हैं।

प्रदीप द्धिवेदी के छोटे भाई रत्नेश द्धिवेदी डोईवाला के पब्लिक इंटर कॉलेज में अध्यापक हैं।

यह खबर पाकर पब्लिक इंटर कॉलेज के स्टाफ में शोक की लहर दौड़ गयी।

उनकी मृत्यु पर सभासद ईश्वर सिंह रौथाण,पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार,

नरेश वर्मा,चेतन कोठरी सहित कईं व्यक्तियों ने अपना शोक प्रकट किया है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!