PoliticsUttarakhand

प्रीतम सिंह ने लोकसभा चुनाव की भरी हुंकार,डोईवाला के कांग्रेसियों को दिया जीत का मंत्र

आप वीडियो देखिएगा :——

देहरादून : देश में होने जा रहे आम चुनाव को लेकर सभी राजनैतिक दल सक्रीय हो गए हैं।आज डोईवाला में कांग्रेस की जिला कार्य समिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को उत्तराखंड की सभी पांचों लोकसभा सीटों पर जीत का परचम लहराने का आह्वान किया।

क्या कहा प्रीतम सिंह ने ?

चौकीदार ही चोर है :—–

प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि ,”न खाऊंगा न खाने दूंगा” लेकिन रात के 12 बजे सीबीआई के डायरेक्टर को हटाया जाता है।

राफेल घोटाले पर पर्दा डालने की कोशिश की जा रही है। कभी सुप्रीम कोर्ट की आड़ में तो कभी किसी आड़ में भाजपा सरकार जेपीसी की जाँच से कदम पीछे खींच रही है।इससे साबित होता है कि ,” देश का चौकीदार ही चोर है। “

देश का लोकतंत्र खतरे में है :—-

कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा की,”देश का लोकतंत्र खतरे में है। आज सभी को एकजुट होकर लोकतंत्र बचाने के लिए संघर्ष करना होगा।

भाजपा के नेता और मंत्री देश के संविधान को बदलने की बात करते हैं,हमें जनता को इस बारे में बताने की आवश्यकता है।

हार से जीत का मंत्र :—

प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं में चुनावी हार को जीत में बदलने का जोश भरते हुए कहा की कांग्रेस पहली बार चुनाव नहीं हारी है।

हम 1977 में भी चुनाव हारे हैं लेकिन फिर भी हम पुरे उत्साह के साथ चुनाव लड़े और जबरदस्त जीत हासिल की है।

इसी प्रकार 2019 के लोकसभा चुनाव में सक्रीय होकर हमें जीत हासिल करनी है।

राहुल गाँधी का जोरदार स्वागत :–

उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेसियों को एकजुट होकर भाजपा के “कांग्रेस मुक्त भारत” के नारे का मुँहतोड़ जवाब देना है।16 मार्च को देहरादून पहुँच रहे राहुल गाँधी के स्वागत में सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को पुरे उत्साह और जोश के साथ जुटना है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा की सभी पार्टी के लोग एक हैं और हम किसी भी चुनौती का सामना करने को तैयार हैं।देश में एक भ्रम फ़ैलाने वाली सरकार है हमें जिसका जवाब अपनी जीत से देना है।

पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि आज की जिला कार्यसमिति ने डोईवाला के कार्यकर्ताओं में एक नया जोश भरने का काम किया है।

हमने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रीय किया है। 2014 और 2019 के चुनावों में सबसे बड़ा अंतर यह है कि मोदी जी ने जिन वायदों पर देश की जनता को बेवकूफ बनाकर सत्ता हासिल की हमने उन झूठे वायदों को जनता के सामने रखना है।

नगर अध्यक्ष राजबीर खत्री ने कहा कि जिला कार्यसमिति ने सभी पार्टी वर्कर को एकजुट होने का मौका दिया है। कार्यकर्ताओं का उत्साह लोकसभा चुनाव में जीत का बड़ा कारण बनेगा।

जिला कार्यसमिति का संचालन जसविंदर सिंह बॉबी ने किया।

जिला कार्यसमिति में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह,पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट,शूरवीर सिंह सजवाण,जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी,एआईसीसी सदस्य जयेन्द्र रमोला,राजपाल खरोला,मोहित शर्मा ,प्रभुलाल बहुगुणा,विनय सारस्वत,विजय सारस्वत,राजबीर खत्री,सागर मनवाल, नवीन मिश्रा,साजिद अली,अब्दुल रज्जाक,अनिल सैनी,मनोज नौटियाल,सुनील बर्मन,जीतू मुख़र्जी,सतीश रावत,शंकर सिंह कन्याल,त्रिलोक सिंह बोहरा,दिगम्बर सिंह रावत,बीरेंद्र सिंह थापा,रफल सिंह,सुनील दत्त,संदीप थापा,इंद्रेश बड़थ्वाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!