सीधे-सीधे मुख्यमंत्री को चुनौती देने से चर्चा का बाजार गरम
अनुज जोशी के “मिशन-21” से नेताओं के माथे पर पड़े बल
डोईवाला नगर पालिका चुनाव को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश सहमंत्री अनुज जोशी ने कल पत्रकारों से बातचीत में सीधे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत पर निशाना साधते हुए नगर पालिका डोईवाला की चेयरमैन व सभासद सहित सभी 21 भाजपा प्रत्याशियों को हराने की रणनीति का खुलासा किया था। जिसका वीडियो UKTEZ.com पर आने के बाद ये सुर्ख़ियों में छाया रहा।
चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में इस वीडियो को लेकर खासी हलचल रही। इस वीडियो में अनुज जोशी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को झटका देने की बात कह रहे हैं।
अनुज जोशी ने कहा था कि उनकी टीम,नगर पालिका डोईवाला के 2000 परिवारों से सम्पर्क कर, त्रिवेंद्र सिंह रावत की राज्य विरोधी नीतियों का प्रचार करेगी । इसके लिए टीम प्रत्येक वार्ड के 100 परिवारों से सीधा संवाद करेगी।
खबर है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत आज डोईवाला के सिद्धिविनायक वेडिंग पॉइंट पहुँच रहे हैं।जहां पार्टी कार्यकर्ताओं से डोईवाला चुनाव की नब्ज़ टटोलने की संभावना जतायी जा रही है।
कितनी ताकत है अनुज जोशी की ?
अनुज जोशी की राजनैतिक समीकरण साधने की शक्ति का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि हाल ही में हुए डोईवाला डिग्री कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में उनके द्वारा सुरेखा राणा को उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ाया गया जो ए.बी.वी.पी. और एन.एस.यू.आई. के प्रत्याशियों को हराकर निर्दलीय जीत कर आई है ।
Read Next
2 days ago
भाजपा से मोहभंग : डोईवाला में भाजपा नेत्री सहित महिलाओं ने थामा कांग्रेस का दामन
6 days ago
“जनता के जख्मों पर नमक है ये बजट” : मोहित उनियाल,कांग्रेस जिलाध्यक्ष
1 week ago
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम हरीश रावत को भेंट किये अपने खेत के उगाये चावल
1 week ago
डोईवाला के बुल्लावाला में कांग्रेस ने की “नुक्कड़ सभा”,बांटी मल्लिकार्जुन खड़गे की चिट्ठी
2 weeks ago
वर्दी घोटाले में होमगार्ड (डिप्टी कमांडेंट) “DIG सस्पेंड”
3 weeks ago
कल केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आ रहे है उत्तराखंड,ये रहेगा कार्यक्रम
4 weeks ago
“मनरेगा” बदलाव को लेकर कांग्रेस का “आर-पार की लड़ाई” का ऐलान,डोईवाला में की प्रेस वार्ता
4 weeks ago
अंकिता भंडारी केस में मुख्यमंत्री धामी ने की “CBI जांच” की संस्तुति
January 3, 2026
परिवार रजिस्टर में अनियमितताओं पर धामी सरकार का सख़्त एक्शन, दिये जांच के निर्देश
December 21, 2025
रेलवे ने यात्री किराए में किया बदलाव, नई दरें 26 दिसंबर 2025 से लागू
Back to top button