DehradunUttarakhand

मंगलौर विधायक सरवत करीम अंसारी का निधन,मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त

देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह तेज) : उत्तराखंड की मंगलोर विधानसभा से विधायक और बहुजन समाज पार्टी के नेता सरवत करीम अंसारी का आज निधन हो गया है

वह 66 वर्ष के थे और लंबे समय से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे

जानकारी के अनुसार वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे

वह दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती थे
जहां वह उनकी तबियत लगातार बिगड़ती चली गयी

वह बीते तीन दिनों से वेंटीलेटर पर थे

आज सुबह उन्होंने दिल्ली के इसी अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली

दिल्ली हॉस्पिटल में भर्ती होने से कुछ महीने पहले उनका इलाज मुंबई में भी हुआ था

उनके निधन के बाद राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है

उनकी मंगलोर विधानसभा में शोक की लहर दौड़ गई उनके समर्थक उनके निवास पर जुटने शुरू हो गए

मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलौर विधानसभा से विधायक एवं बसपा नेता सरवत करीम अंसारी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत सरवत करीम अंसारी के पुत्र से फोन पर बात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!