Dehradun

रानीपोखरी मंडलम में हुई कांग्रेस मीटिंग,पदाधिकारियों को दी गयी नयी जिम्मेदारी

देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह ) : डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस के द्वारा आज रानीपोखरी मंडलम में एक मीटिंग का आयोजन किया गया

इन्हें दी गयी पार्टी की जिम्मेदारी

इस मीटिंग के दौरान विकास कश्यप को जिला महासचिव और विक्रम सिंह धीमान को जिला सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है

इसके अलावा रानीपोखरी मंडलम की कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया है

राहुल खत्री और अजय गैरोला को मंडलम महासचिव ,रक्षा कर्णवाल को मंडलम उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है

जनमुद्दों पर मुखर है कांग्रेस

परवादून कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि संगठन को सशक्त करने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं

कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों के लिए संघर्षरत है

श्री उनियाल ने कहा कि आगामी छात्र संघ चुनाव और लोकसभा चुनाव के लिए हम गांव-गांव तक पहुंच रहे हैं जन् मुद्दों पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जा रहा है

भाजपा के भ्रष्टाचार की खोल रहे पोल

प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य गौरव सिंह ने कहा कि पार्टी के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्टाचार और जन विरोधी नीतियों को जनता के सामने लाया जा रहा है

सूर्याधर बांध के नाम पर भाजपा सरकार के द्वारा करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार किया गया है

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी को भी कुमाऊं में स्थानांतरित करने की साजिश चल रही है जिसके खिलाफ कांग्रेस आंदोलन करने के लिए तैयार है

जल्द होगा कार्यकारिणी विस्तार

डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और रानी पोखरी मंडलम अध्यक्ष सुमित कुमार ने कहा कि

जल्द ही ब्लॉक और मंडलम कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा

कांग्रेस पार्टी आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट कर रही है

ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

कार्यक्रम में परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,पीसीसी सदस्य गौरव सिंह,डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,

मंडलम अध्यक्ष रानीपोखरी सुमित कुमार सोनू,जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण बिष्ट,जिला महासचिव पूर्णानंद तिवारी,

महेश कुकरेती,वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश तिवारी,नरेंद्र चौहान,योगेश पुंडीर,जोगिंदर सिंह,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मोहित नेगी,

योगीश पुंडीर,डोईवाला युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष सावन राठौर,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष स्वतंत्र बिष्ट,

आशिक़ अली,सतनाम सिंह,अतुल मोहन सकलानी,आनंद सिंह रावत,रविंद्र बिष्ट,नमन रावत,

अनूप रांगड,कुलदीप पवार,नरेश पाल, रजत श्रीवास्तव,अमित बिष्ट,संजू ठाकुर,पलक खत्री,

इंदु कश्यप,सौरभ बिष्ट,योगिता,मनीषा,शुभम काम्बोज आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!