pinko казино
DehradunPolitics

बीजेपी करेगी देहरादून के 17 मंडलों में 7 दिनों में 5 कार्यक्रमों का विशेष आयोजन

वेब पत्रकारिता का विश्वसनीय नाम
“यूके तेज” से जुड़ें,
वाट्सएप करें 8077062107

( PRIYANKA SAINI )

देहरादून : भारतीय जनता पार्टी देहरादून के जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने बताया कि

राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है।

जिसके अंतर्गत 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस,

श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस 23 जून

एवं जन्म दिवस 6 जुलाई,

आपातकाल का काला दिवस 25 जून,

व मन की बात 27 जून।

जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने बताया कि सभी कार्यक्रम देहरादून जिले के सभी 17 मंडलो में आयोजित किये जायेंगे।

कार्यक्रम संयोजक किये गये हैं नियुक्त :—

न कार्यक्रमों को कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए सुव्यवस्थित व सुचारू रूप से सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु जिला स्तर पर कार्यक्रम संयोजक नियुक्त किए गए हैं।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए संपूर्ण सिंह रावत ,नीरज चौहान ,

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस एवं जन्मदिवस के लिये अरुण कुमार मित्तल व दीवान सिंह रावत,

आपातकाल का काला दिवस के लिये सुदेश कंडवाल व विनोद कश्यप

तथा मन की बात के लिए राजाराम शर्मा पंकज शर्मा कार्यक्रम संयोजक नियुक्त किये गए है।

जिला अध्यक्ष शमशेर पुंडीर ने सभी कार्यक्रम संयोजकओ से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की अपेक्षा की है।

Related Articles

Back to top button
пинап