Dehradun

महिला ‘कल्याण’ के लिए समर्पित है “कल्याणी समिति”,50 महिलाओं को किया सम्मानित

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
“यूके तेज” से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
–रजनीश सैनी

देहरादून : विपरीत परिस्थितियों में भी महिलाओं को साहस और प्रेरणा देने के लिये क्षेत्र में कार्य कर रही कल्याणी समिति ने उत्साहवर्धन करने के लिए पचास महिलाओं को सम्मानित किया।

कल्याणी महिला समिति की रीना चौहान ने कहा कि कोरोना काल की कष्टकारी मार समाज के प्रत्येक वर्ग पर पड़ी है।

लेकिन ऐसी विकट परिस्थितियों में भी कुछ महिलाओं ने न केवल अपने घर-परिवार की जिम्मेदारियों को निभाया है बल्कि समाज के लिए भी कईं महत्वपूर्ण कार्य कर अपना योगदान दिया है।

कल्याणी महिला समिति की महिलाओं के द्वारा गरीब महिलाओं की सहायता की गई तथा समूह की महिलाओं के द्वारा रोजगार किया गया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल ने कहा की महिला समूह द्वारा कार्य सराहनीय है।

इस शुभ अवसर पर गीता बहुगुणा, मंडल अध्यक्ष विनय कण्डवाल , ईश्वर रौथाण, वेद प्रकाश कण्डवाल बतौर अतिथि उपस्थित रहे तथा समिति की पदाधिकारी शशि नेगी , रजनी रतूडी, सविता मंमगाई,सविता, ममता, रजनी, लक्ष्मी , वन्दना, मन्जू आदि महिलाओं को सम्मानित कर उत्साह बढ़ाया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!