pinko казино
DehradunExclusive

डोईवाला के भानियावाला में ट्रक और कार का एक्सीडेंट,4 घायल

आज देर रात /सुबह डोईवाला के भानियावाला क्षेत्र में एक ट्रक और कार की सड़क दुर्घटना हो गई है                               जिसमें कार में सवार देहरादून के रहने वाले 4 व्यक्ति घायल हुए हैं
वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिए
व्हाट्सएप करें 80 7706 2107
रजनीश प्रताप सिंह तेज

देहरादून : आज देर रात/ सुबह लगभग 3:00 बजे डोईवाला के भानियावाला क्षेत्र में एक ट्रक और इको स्पोर्ट कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें कार में सवार चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋषिकेश से देहरादून की दिशा में आ रही एक इको स्पोर्ट कार संख्या यूके 07 बी एच 3770 की सीधी टक्कर सामने से आ रहे ट्रक संख्या यूके 07 सीडी 0621 से हो गई

यह रोड एक्सीडेंट भानियावाला में पुराने पीलखन के पेड़ के नजदीक हुआ है

इस इको स्पोर्ट कार को 22 वर्षीय साहिल नाम का युवक चला रहा था इसके अलावा कार में 23 वर्षीय साक्षी, 11 वर्षीय अनन्या और 47 वर्षीय ज्योति नाम की महिला सवार थी

कार में सवार सभी 4 यात्रियों के गंभीर चोटें आई है इनमें से किसी के सिर में चोट है तो किसी के दांत टूट गए हड्डी फ्रैक्चर हो गई तो किसी के मुंह से खून आ रहा था एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची जिसने घायलों को निकटतम जौली ग्रांट हॉस्पिटल में भर्ती कराया है जहां उनका उपचार चल रहा है

कार में सवार घायल सभी चारों व्यक्ति देहरादून के क्लिमेंट टाउन क्षेत्र में सुभाष नगर के रहने वाले हैं

Related Articles

Back to top button
пинап