Exclusive

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह आयेंगें स्वामी राम के महासमाधि दिवस पर डोईवाला

 >एचआईएचटी संस्थापक डॉ.स्वामी राम के महासमाधि समारोह में होंगे मुख्य अतिथि 

>24 बरस पहले बतौर वित्त मंत्री किया था हॉस्पिटल की ओ.पी.डी. का उद्द्घाटन

एच.आई.एच.टी. संस्थापक स्वामी राम

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ़ हॉस्पिटल ट्रस्ट के संस्थापक,स्वामी राम की 22 वीं महासमाधि वर्षगांठ के समारोह में 13 नवंबर को बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगें।

एस.आर.एच.यु.,कुलपति,विजय धस्माना

स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के कुलपति विजय धस्माना ने बताया कि इस बार के स्वामी राम मानवता पुरुस्कार से मध्य प्रदेश,उज्जैन की सामाजिक संस्था सेवाधाम आश्रम के सुधीर भाई गोयल को सम्मानित किया जायेगा।उन्हें गोल्ड मेडल,प्रशस्ति पत्र और 5 लाख का नगद पुरुस्कार भी दिया जाएगा।

विश्वविद्यालय की ओर से प्रदेश भर के सैकड़ों निर्धन व मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृति दी जाएगी। संस्थान के कर्मचारियों को बेहतर कामकाज के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।

श्री धस्माना ने बताया कि डॉ. मनमोहन सिंह का हिमालयन संस्थान से पुराना जुड़ाव है ,करीब 24 साल पूर्व देश के वित्त मंत्री रहते उन्होंने हॉस्पिटल की ओ.पी.डी. का उद्द्घाटन किया था।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!