देहरादून में जानलेवा हमले का 10 हजारी इनामी “एकलव्य” गिरफ्तार
"Ekalavya," wanted for a deadly attack in Dehradun and carrying a reward of ₹10,000, arrested.

देहरादून,13 जून 2026 : ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है।
प्रेमनगर पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है
पुलिस ने आरोपी एकलव्य को डाको वाली रोड से गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपी समीर त्यागी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
क्या था पूरा मामला ?
बीती 23 मई 2026 को मुजफ्फरपुर (बिहार) के रहने वाले कुमार निशांत (पुत्र शंभू नाथ झा) ने कोतवाली प्रेमनगर में तहरीर दी थी
जिसमें आरोप लगाया था कि समीर त्यागी और उसके साथियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से उन पर घातक हमला किया था।
इस हमले में कुमार निशांत गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
पीड़ित की तहरीर पर थाना प्रेमनगर में मु0अ0सं0 – 97/2026 धारा – 109/115(2) बीएनएस (BNS) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस पूछताछ में खुले राज,रडार पर आये आरोपी
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया था।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की।
त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल पहले अभियुक्त प्रियांशु राणा (निवासी शामली, उत्तर प्रदेश) को 28 मई 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा:
जेल भेजने से पहले पुलिस द्वारा की गई गहन interrogation (पूछताछ) की गयी
अभियुक्त प्रियांशु राणा ने वारदात की पूरी कड़ियों को खोला।
उसने स्वीकार किया कि घटना के वक्त वह अकेला नहीं था, बल्कि उसके साथ समीर त्यागी और एकलव्य भी इस जानलेवा हमले में बराबर के साझीदार थे।
प्रियांशु के इसी कबूलनामे और बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में समीर त्यागी और एकलव्य को नामजद करते हुए सह-अभियुक्त बनाया।
फरारी पर एसएसपी ने घोषित किया था इनाम
प्रियांशु की गिरफ्तारी के बाद से ही समीर त्यागी और एकलव्य पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे और फरार चल रहे थे।
दोनों शातिर अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने पर एसएसपी देहरादून द्वारा तत्परता दिखाते हुए दोनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
डाको वाली रोड से दबोचा एकलव्य
इनामी बदमाशों की तलाश में जुटी प्रेमनगर पुलिस टीम को 13 जून 2026 को उस समय बड़ी कामयाबी मिली,
जब मुखबिर ने आरोपी के क्षेत्र में छिपे होने की सटीक सूचना दी।
पुलिस टीम ने तत्काल जाल बिछाकर 10 हजार के इनामी अभियुक्त एकलव्य को डाको वाली रोड से घेराबंदी कर दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
नाम: एकलव्य (उम्र 22 वर्ष) पुत्र रामकिशन
निवासी: ग्राम सतोडी, जनपद सोनीपत, हरियाणा
पुलिस टीम:-
1- उ0नि0 विजय प्रताप राही
2- कां0 श्रीकांत मलिक








