pinko казино
CrimeDehradun

“सेक्स सर्विस” की सूचना पर पुलिस की रेड,1 महिला रेस्क्यू, 2 होटल सीज

देहरादून पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनैतिक देह व्यापार का धंधा चलाने वाले होटल संचालक को गिरफ्तार किया है इसके साथ ही एक पीड़ित महिला को रेस्क्यू किया गया है.

पुलिस टीम के द्वारा चेकिंग के दौरान दो होटल में अवैध गतिविधियां और अनियमितता पाए जाने पर उन्हें सीज कर दिया गया है.

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिए
व्हाट्सएप करें 80 7706 2107
रजनीश प्रताप सिंह तेज

देहरादून : Anti Human Trafficking Unit,Dehradun एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून की टीम लगातार अनैतिक देह व्यापार पर अपने मुखबिर तंत्र के माध्यम से कड़ी नजर बनाए हुए हैं.

इसी दौरान अलग-अलग सूचना माध्यमों और मुखबिर से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ होटलों में अनैतिक देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा है.

होटल लीला में “गंदे धंधे” की सूचना

पुलिस को जानकारी मिली कि हरिद्वार बायपास फ्लाईओवर के नीचे होटल लीला के संचालक के द्वारा होटल में आने वाले ग्राहकों को सेक्स सर्विस उपलब्ध कराई जा रही है.

इस सूचना के आधार पर कल रात में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के द्वारा देहरादून के थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को साथ में लेकर होटल लीला पर दबिश दी गई इस दौरान होटल संचालक एक महिला के साथ मिला तथा मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री भी प्राप्त हुई है.

क्या बताया रेस्क्यू की गयी महिला ने

पुलिस टीम के द्वारा पूछताछ किए जाने पर महिला ने बताया है कि वह तलाकशुदा है और उस पर 4 बच्चों की जिम्मेदारी होने और आर्थिक तंगी के कारण मजबूरी में जब होटल संचालक द्वारा उसे सेक्स सर्विस देने के बदले अच्छे पैसे देने की बात कही गई तो मजबूरी में उसके द्वारा हामी भर दी गई.

काफी समय से होटल संचालक के बुलाने पर होटल में आए ग्राहकों को वह सेक्स सर्विस दे रही थी.

पुलिस टीम के द्वारा मौके से पीड़ित महिला को रेस्क्यू किया गया.

अनैतिक देह व्यापार के जुर्म में होटल संचालक को गिरफ्तार करने के साथ ही होटल लीला को सील किया गया.

क्या बताया होटल लीला के संचालक ने

पुलिस टीम के द्वारा पूछताछ करने पर होटल लीला के संचालक भरत सिंह ने बताया कि उसने यह होटल लीज पर लिया था.

फ्लाईओवर के नीचे होने के कारण ग्राहकों की कमी रहती थी इस कारण उसने होटल के कमरे आने तक देह व्यापार के लिए देने शुरू कर दिए होटल में ग्राहक के आने और उनके द्वारा सेक्स सर्विस के डिमांड करने पर होटल संचालक द्वारा संपर्क में आई महिलाओं को बुलाकर ग्राहकों को सर्विस दी जाती थी.

ग्राहकों से पैसा लेकर उसका कुछ हिस्सा सर्विस देने वाली महिला को दिया जाता था.

ये दो होटल हुये हैं सीज

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून के द्वारा सहारनपुर रोड पर स्थित होटल किंगफिशर पर अवैध क्रियाकलापों की सूचना पर AHTU व कोतवाली पटेलनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आकस्मिक चेकिंग के दौरान होटल संचालक द्वारा होटल में अनियमितताएं बरते जाने पर संचालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उक्त होटल को बंद कराया गया.

इसके अलावा हरिद्वार बायपास फ्लाईओवर के नीचे होटल लीला को भी सीज किया गया है.

इसे किया गया है गिरफ्तार

1- भरत सिंह पुत्र स्वर्गीय हीरा सिंह निवासी ग्राम हरगांव पोस्ट ऑफिस व तहसील आदिबद्री जनपद चमोली हाल पता 4 विष्णु विहार निकट रेलवे क्रॉसिंग थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून , उम्र 46 वर्ष ( संचालक)

रेस्क्यू की गई महिला – 01, उम्र 34 वर्ष।

बरामदगी – 01 मोबाइल फोन एवं 7 आपत्ति जनक सामग्री व 01 विजिटर रजिस्टर

रेड एंड रेस्क्यू टीम
पुलिस टीम

1- उ0नि0 मनमोहन सिंह नेगी प्रभारी एएचटीयू देहरादून
2- म0उ0नि0 अनीता नेगी एएचटीयू
3- हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार एएचटीयू
4- कां0सहदेव त्यागी एएचटीयू
5- कांस्टेबल देवेंद्र सिंह एएचटीयू
6- मo कांo रैना एएचटीयू

Related Articles

Back to top button
пинап