pinko казино
CrimeDehradunUttarakhand

मसूरी रोड़ ओल्ड मैगी पॉइंट के पास वाहन से लटका मिला चालक का शव

Driver's body found hanging from vehicle near Old Maggi Point on Mussoorie Road.

देहरादून,13 अगस्त 2026 : कोतवाली मसूरी क्षेत्र के अंतर्गत ओल्ड मैगी पॉइंट (Old Maggie Point) के समीप एक 21 वर्षीय पिकअप चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में वाहन के डाले से लटका मिलने से सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान मनीष कुमार पुत्र दर्शन लाल, निवासी टकराना, कैम्पटी (जनपद टिहरी गढ़वाल) के रूप में हुई है।

भाई की सूचना पर हरकत में आई पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार, आज (13 अगस्त 2026) की सुबह चौकी कोलूखेत पर मृतक के बड़े भाई अनुज (28 वर्ष) ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

अनुज ने बताया कि उसका छोटा भाई मनीष, जो पिकअप चालक का काम करता था,

आज तड़के लगभग 03:30 बजे पिकअप वाहन (संख्या UK07CD7644) लेकर मसूरी से देहरादून के लिए निकला था।

सुबह जब अनुज खुद भी अपनी पिकअप गाड़ी लेकर देहरादून की ओर आ रहा था,

तो उसने ओल्ड मैगी पॉइंट के पास अपने भाई की गाड़ी सड़क किनारे खड़ी देखी

संदेह होने पर जब वह गाड़ी के पास पहुँचा, तो उसने देखा कि मनीष वाहन के बाएं डाले पर सफेद रंग की पतली रस्सी से फंदे पर लटका हुआ था।

अनुज ने तुरंत फंदा काटकर भाई को नीचे उतारा और गाड़ी के अंदर लेटाया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, जांच जारी

सूचना मिलते ही कोतवाली मसूरी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने मौके पर Field Unit (Forensic Team) को बुलाकर साक्ष्य संकलन और फोटोग्राफी की कार्यवाही पूरी की।

पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है।

प्रारंभिक जांच में मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है

हालांकि, पुलिस का कहना है कि घटना के सभी संभावित और संदिग्ध पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
пинап