pinko казино
CrimeDehradunUttarakhand

दून पुलिस ने किया लापता युवक की हत्या का खुलासा,1 गिरफ्तार

Doon police solved the murder case of a missing youth, one arrested

देहरादून: दून पुलिस ने एक पेचीदा मामले को सुलझाते हुए लापता युवक दिगंबर धीमान की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है.

पुलिस ने घटना में शामिल एक आरोपी (टैक्सी चालक) को गिरफ्तार कर लिया है,

जिसकी निशानदेही पर हरिद्वार के श्यामपुर चिड़ियापुर के जंगलों से मृतक का शव बरामद किया गया.

क्या था पूरा मामला 

शास्त्री नगर निवासी संतराम धीमान ने 11 फरवरी 2026 को थाना बसंत विहार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि

उनका 28 वर्षीय पुत्र दिगंबर धीमान 9 फरवरी से लापता है.

दिगंबर उस दिन कोर्ट में पेशी पर गया था और

पिता से थोड़ी देर में घर आने की बात कहकर निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा.

जांच में खुले राज

पुलिस ने जब जांच शुरू की और दिगंबर के मोबाइल की सीडीआर (CDR) खंगाली,

तो एक चौंकाने वाली बात सामने आई।

दिगंबर के साथ नशा करने वाले उसके कुछ साथी भी उसी दिन से अपने घरों से गायब थे।

मुखबिरों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस को पता चला कि 9 फरवरी की रात

रेसकोर्स सी-ब्लॉक स्थित हेमंत सेमवाल के कमरे से कुछ युवक एक टैक्सी में सवार होकर कहीं निकले थे.

हुआ खौफनाक खुलासा

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद संदिग्ध टैक्सी (स्विफ्ट डिजायर संख्या: UK07-TB-3478) के चालक राजनन्दन को हिरासत में लेकर पूछताछ की.

सख्ती बरतने पर उसने सारा सच उगल दिया:

9 फरवरी की रात शराब पीने के दौरान दोस्तों के बीच विवाद हुआ।

नशे की हालत में गलती से दिगंबर के सिर पर बेसबॉल बैट से वार हो गया,

जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

घबराए हुए साथियों ने राजनन्दन की टैक्सी बुलाई और शव को कंबल में लपेटकर चिड़ियापुर (श्यामपुर) के जंगलों में ले जाकर रेत में दबा दिया.

पुलिस की कार्रवाई

अभियुक्त राजनन्दन की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से शव बरामद कर लिया है.

घटना में प्रयुक्त टैक्सी को भी ज़ब्त कर लिया गया है।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं.

पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्या में शामिल अन्य सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
пинап