DehradunUttarakhand

डोईवाला शुगर मिल ने जारी की गन्ना मूल्य भुगतान की 7वीं किश्त, कृषकों में हर्ष की लहर

Doiwala Sugar Mill releases 7th installment of sugarcane price payment, brings joy to farmers

देहरादून,11 फरवरी 2026 : डोईवाला चीनी मिल की बागडोर अब भी सीनियर पीसीएस अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह के हाथों में ही है

मिल प्रशासन ने गन्ना भुगतान की 7वीं किश्त आज जारी कर दी है

समय से भुगतान जारी होने पर किसानों ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की है

उन्होंने इसके लिए अधिशासी निदेशक का आभार व्यक्त किया है

मिल प्रशासन द्वारा 485.46 लाख रुपये की यह धनराशि विभिन्न गन्ना समितियों के माध्यम से किसानों के खातों में हस्तांतरित की गई है

समिति-वार भुगतान का विवरण

आज जारी की गई धनराशि (01.01.2026 से 07.01.2026 तक की आपूर्ति के लिए) का विवरण निम्नवत है:

गन्ना विकास समितिआवंटित             धनराशि (लाख ₹ में)

सहकारी गन्ना विकास समिति, डोईवाला       235.36

देहरादून समिति                                      183.56

ज्वालापुर समिति                                      28.90

रुड़की समिति                                        26.85

लक्सर समिति                                        5.73

पाँवटा वैली सहकारी समिति                     4.06

शाकुम्बरी सहकारी समिति (पाँवटा)           1.00

अब तक कुल ₹3688.11 लाख का भुगतान

मिल के अधिशासी निदेशक डी.पी. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान पेराई सत्र 2025-26 के प्रारंभ से लेकर अब तक मिल द्वारा कुल 3688.11 लाख रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान सफलतापूर्वक किया जा चुका है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि मिल प्रबंधन किसानों की सुविधा और पारदर्शिता के लिए प्रतिबद्ध है और किसानों के हित में हर संभव सकारात्मक कदम उठाने के लिए सदैव तत्पर है।

किसानों से अपील एवं आभार

अधिशासी निदेशक ने सभी किसान भाइयों से अनुरोध किया है कि वे मिल में केवल साफ-सुथरा, ताजा, जड़ एवं अगोला रहित गन्ना ही आपूर्ति करें, ताकि पेराई कार्य सुचारू रूप से चलता रहे।

गन्ना मूल्य की सातवीं किश्त समय पर जारी होने से किसानों में खुशी का माहौल है।

क्षेत्र के कृषकों ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार एवं चीनी मिल के अधिशासी निदेशक डी.पी. सिंह का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button