pinko казино
DehradunUttarakhand

डोईवाला शुगर मिल ने जारी की गन्ना भुगतान की “आठवीं किश्त”

Doiwala Sugar Mill released the "eighth installment" of sugarcane payment.

देहरादून : डोईवाला शुगर मिल ने आज गन्ना भुगतान की “आठवीं किश्त” जारी कर दी है.

आज दिनांक 26.02.2026 को भिन्न भिन्न गन्ना समितियों के माध्यम से पेराई सत्र 2025-26

हेतु कृषकों द्वारा मिल में दिनांक 08.01.2026 से 17.01.2026 तक आपूर्ति किये गये गन्ने

के भुगतान हेतु मिल स्तर से रू0 713.34 लाख धनराशि की आठवीं किश्त जारी की गई,

जिसके अन्तर्गत डोईवाला शुगर मिल द्वारा सहकारी गन्ना विकास समिति,

डोईवाला को रू0 354.75 लाख,

देहरादून समिति को रू0 255.08 लाख,

ज्वालापुर समिति को रू0 46.72 लाख,

रुड़की समिति को रू0 38.82 लाख,

दि पाँवटा वैली शुगर केन ग्रोवर्स सहकारी समिति पाँवटा को रू0 8.29 लाख,

दि शाकुम्बरी शुगर केन ग्रोवर्स सहकारी समिति, पाँवटा को रू0 1.65 लाख

एवं लक्सर समिति को रू0 8.03 लाख का भुगतान जारी किया गया,

जिससे हजारों कृषक लाभान्वित होंगे.

पेराई सत्र 2025-26 प्रारम्भ होने के पश्चात अभी तक कुल रू0 4401.45 लाख का गन्ना मूल्य भुगतान मिल स्तर से जारी किया जा चुका है,

जिसके अन्तर्गत अब तक सहकारी गन्ना विकास समिति,

डोईवाला को रू0 2005.22 लाख,

देहरादून समिति को रू0 1257.65 लाख,

ज्वालापुर समिति को रू0 441.19 लाख,

रुड़की समिति को रू० 531.75 लाख,

दि पाँवटा वैली शुगर केन ग्रोवर्स सहकारी समिति पाँवटा को रू0 78.33 लाख,

दि शाकुम्बरी शुगर केन ग्रोवर्स सहकारी समिति, पाँवटा को रू0 20.63 लाख

एवं लक्सर समिति को रू0 66.68 लाख का भुगतान जारी किया जा चुका है.

किसानों ने शुगर मिल से गन्ना मूल्य भुगतान की आठवीं किश्त जारी होने पर हर्ष व्यक्त कर मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार एवं चीनी मिल के अधिशासी निदेशक डी०पी० सिंह का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button
пинап