Dehradun

डोईवाला पुलिस ने निभाया मानवता का धर्म, लावारिस महिला को दी अंतिम विदाई

Doiwala police fulfilled the duty of humanity, gave final farewell to abandoned woman

देहरादून ( आरपी सिंह ) : देहरादून की डोईवाला पुलिस ने एक लावारिस महिला के शव का हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया।

17 सितंबर को थाना डोईवाला को सूचना मिली कि देहरादून के दून अस्पताल से एक अज्ञात महिला का शव मिला है।

महिला को 1 सितंबर को दून अस्पताल लाया गया था और 16 सितंबर को उसकी मृत्यु हो गई थी।

पुलिस ने महिला की पहचान के लिए सभी संभव प्रयास किए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

इसके बाद, निर्धारित समय के बाद, पुलिस ने महिला के शव का अंतिम संस्कार लक्खीबाग शमशान घाट में किया।

इस मानवीय कार्य में महिला कांस्टेबल सोनी चौहान और कांस्टेबल सहदेव सिंह ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!