शराबियों की बारात लेकर थाने पहुँची डोईवाला पुलिस, 14 हिरासत में
Doiwala Police Arrive at Station with a 'Wedding Procession' of Drunkards; 14 Detained

देहरादून : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून के निर्देशन में चल रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत आज डोईवाला पुलिस ने सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.
पुलिस की विशेष बस सेवा एक बार फिर शराबियों को सड़क से उठाकर थाने तक ले जाती नजर आई
चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 14 व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थानों, सड़क किनारे और गाड़ियों में शराब पीते हुए रंगे हाथों पकड़ा और हिरासत में लेकर थाने पहुँचाया.
दी सख्त हिदायत
हिरासत में लिए गए व्यक्तियों से पूछताछ के बाद भविष्य में ऐसा दोबारा न करने की सख्त चेतावनी दी गई.
पुलिस एक्ट में कार्रवाई
पकड़े गए सभी 14 लोगों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया.
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर नशा करने और शांति भंग करने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा
एसएसपी दून ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में शराब पीकर वाहन चलाने और हुड़दंग करने वालों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए.







