DehradunHaridwarUttarakhand
चारधाम यात्रा में देहरादून पुलिस ने कसी कमर, रात 10 बजे के बाद यात्री वाहनों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
Dehradun Police Gear Up for Char Dham Yatra; Complete Ban on Passenger Vehicles After 10 PM
देहरादून :एसएसपी देहरादून ने वर्तमान में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था के प्रभावी प्रबंधन हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।
पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र और आयुक्त गढ़वाल मंडल के निर्देशों के अनुपालन में, पुलिस ने यात्रा मार्ग पर वाहनों के संचालन हेतु समय-सीमा (Time Slot) निर्धारित कर दी है:
यात्री वाहन
प्रातः 04:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक ही संचालित हो सकेंगे.
रात्रि 10 बजे से सुबह 4 बजे तक यात्री वाहनों का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा.
भारी वाहन (ट्रक/लॉरी)
इनके आवागमन के लिए रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 04:00 बजे का समय तय किया गया है,
जो संबंधित थाना/चौकी और चेकपोस्ट की निगरानी में संचालित होंगे.







