DehradunUttarakhand

नगर पालिका डोईवाला ने बांटे “मिक्सर-ग्राइंडर”,”इंडक्शन चूल्हे”,आवास की सौंपी “चाबी” और “चेक”

Doiwala Municipality distributed mixer-grinders and induction cooktops, handed over keys to houses, and issued checks.

देहरादून,8 फरवरी 2026 : नगर पालिका परिषद डोईवाला के द्वारा बीते रोज अटल निर्मल नगर पुरूस्कार मिलने और एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया

कार्यक्रम का संचालन रजनीश प्रताप सिंह ‘तेज़’ ने किया

जिसमें हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत,डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला,नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी सहित कईं गणमान्य व्यक्ति,सभासद और कर्मचारी उपस्थित रहे

क्या कहा सांसद हरिद्वार ने ?

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिद्वार लोकसभा से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंद्र सरकार के बजट को दूरदर्शी और दूरगामी परिणाम वाला बताया

डोईवाला पालिका अध्यक्ष के एक वर्ष के कार्यकाल पर उन्होंने अपना संतोष जताया है

कहा कि डोईवाला में केवल सड़कों का निर्माण ही नही अपितु स्थायी प्रकृति के विकास कार्य भी किये जा रहे हैं

जिससे आम जनता लाभान्वित हो रही है

निरंतर हो रहे विकास कार्य : डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला

इस अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि अपने संबोधन में स्थानीय विधायक बृज भूषण गैरोला ने कहा कि डोईवाला की पूरी विधानसभा में करोड़ों रुपये के विकास कार्य किये जा रहे हैं

उन्होंने कहा कि पालिका अध्यक्ष नरेंद्र नेगी के नेतृत्व में निरंतर विकास कार्य किये जा रहे हैं

क्या कहा पालिका अध्यक्ष ने ?

नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि बीते एक वर्ष के कार्यकाल में डोईवाला नगर पालिका के अंतर्गत 15 करोड़ से अधिक के विकास कार्य किये गये हैं

जिससे हजारों लोग लाभान्वित हुए हैं

उन्होंने दोहराया कि वह डोईवाला के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं

चेहरे खिले : पालिका ने बांटे मिक्सर-ग्राइंडर और इंडक्शन चूल्हे

अटल निर्मल नगर पुरस्कार- 2025 (Atal Nirmal Nagar Puruskaar-2025) के अन्तर्गत नगर पालिका के स्वच्छता कार्यों से जूड़े 162 कार्मिकों को पुरुस्कृत किया गया

इसके रू0 – 7 लाख 50,000 की धनराशि प्राप्त हुई

जिसके तहत 2 लाख 50000 की धनराशि प्रति कार्मिक 1543 रुपये सीधे खाते में ट्रांसफर किये गये

शेष धनराशि से 3 जार वाला मिक्सर ग्राईंडर व इन्डकशन चूल्हा पुरस्कार स्वरूप दिया गया

आवास की सौंपी चाबी

हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत,विधायक बृज भूषण गैरोला और पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (Pradhanmantri Awas Yojana-Urban) के तहत आवास की प्रतीकात्मक चाबी सौंपी

इसके तहत सुनीता,ममता और गीता को चाबी सौंपी गयी

आवास योजना के पहले किश्त का चेक सौंपा

प्रधानमंत्री आवास योजना -शहरी 2.0 के लाभार्थियों को प्रथम किश्त के तौर पर 20000 रुपये के चेक के प्रतीक भेंट किये गये

इसके तहत मोनिका कौशल,उमा राणा,पारुल,सविता गोयल,ललिता को ये चेक सौंपे गये हैं

ये गणमान्य व्यक्ति रहे उपस्थित

हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत,डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला,पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी,अधिशासी अधिकारी एम एल शाह,राज्य लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य सुमेर चंद रवि,भाजपा नेता करण बोरा,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर,भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा,सरदार सुरेंद्र सिंह राणा,सेवानिवृत्त शिक्षक भगवान सिंह सैनी,जे पी गैरोला,कमांडर सेवनिवृत्त एसएस मथारू,सांसद प्रतिनिधि राजकुमार राज,नीलम नेगी,कोमल देवी,निर्मला देवी,रीता नेगी,पूनम तोमर,भारत भूषण कौशल ‘पेले’,कुलदीप खत्री,सभासद सुरेश सैनी,सभासद प्रतिनिधि हिमांशु राणा,सभासद अरुण सोलंकी,सभासद संदीप नेगी,सभासद ईश्वर सिंह रौथाण,सभासद अमित कुमार,सभासद प्रतिनिधि अनुज कुमार,सभासद प्रतिनिधि अमित कुमार,सभासद सुरेंद्र कुमार,सभासद सुनीता सैनी,सभासद प्रतिनिधि प्रकाश कोठारी,विक्रम नेगी ,अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडी अरुण सूद मुख्य रूप से उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button
investvostok.ru