डोइवाला बिजली विभाग की चेतावनी,”समय पर भरें बिल,वर्ना तुरंत कटेगा कनेक्शन”
Doiwala Electricity Department warns, "Pay your bills on time, otherwise your connection will be disconnected immediately."

देहरादून,20 फरवरी 2026 : डोईवाला क्षेत्र के विधुत उपभोक्ताओं के लंबित बिजली बिल को लेकर अब विभाग बड़े स्तर पर अभियान चलाने जा रहा है
इस मामले में विधुत उपखण्ड अधिकारी (Sub Divisional Officer) ने विधुत उपभोक्ताओं से तत्काल बिजली बिल जमा कराने की अपील की है
अन्यथा विभाग द्वारा बकाया वसूली के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की तैयारी कर ली गई है
हजारों उपभोक्ता रडार पर
विधुत उपखंड अधिकारी गिरिराज सैनी के अनुसार डोइवाला विकासखंड के अंतर्गत कुल 45,000 बिजली उपभोक्ता हैं।
इनमें से लगभग 12,000 उपभोक्ता ऐसे चिह्नित किए गए हैं
जिनका बिल या तो 2,000 रुपये से अधिक बकाया है, या उन्होंने देय तिथि (Due Date) बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं किया है।
सरकारी संस्थानों को भी चेतावनी
विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह नियम केवल आम जनता पर ही नहीं, बल्कि सरकारी कार्यालयों पर भी लागू होगा।
सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों को नवीनतम बिल उपलब्ध करा दिए गए हैं।
समय पर भुगतान न होने की स्थिति में इन संस्थानों के खिलाफ भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कनेक्शन काटने और जोड़ने का बढ़ेगा आर्थिक बोझ
विद्युत उपखंड अधिकारी (SDO) गिरिराज सैनी ने बताया कि बकाया बिलों के सापेक्ष कनेक्शन काटने की प्रक्रिया पहले से ही चल रही है,
जिसमें अब और तेजी लाई जाएगी।
उन्होंने उपभोक्ताओं को आगाह करते हुए कहा:
“यदि बकाया के कारण कनेक्शन कटता है, तो उपभोक्ता को न केवल बिल जमा करना होगा,
बल्कि Re-connection (कनेक्शन जोड़ने) और Disconnection (कनेक्शन काटने) के अतिरिक्त शुल्क का भी भुगतान करना होगा।
इससे उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।”
SDO की अपील: समय पर करें भुगतान
बिजली कटने से उपभोक्ता और विभाग दोनों को होने वाली समस्याओं को देखते हुए SDO गिरिराज सैनी ने अपील जारी की है:
“मेरा विकासखंड डोइवाला के सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं से विनम्र अनुरोध है कि किसी भी प्रकार की असुविधा और कार्रवाई से बचने के लिए अपने लंबित बिजली बिलों का समय पर भुगतान करें।”








