(कोरोना न्यूज़) प्रदेश में आज 664 कोरोना संक्रमित,कुल मामले हुए 19235

सटीक और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए
रजनीश सैनी द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल
“यूके तेज” से जुड़ें 8077062107
देहरादून : प्रदेश सरकार द्वारा आज जारी किये गए
कोविड-19 बुलेटिन में 664 नए कोरोना संक्रमित
व्यक्तियों के मिलने की पुष्टि की गयी है।
अब तक उत्तराखंड में कोरोना के कुल 19235 केस हो चुके हैं।
जिनमे से एक्टिव केस 5912 हैं।
आज सर्वाधिक मामले उधम सिंह नगर जनपद से हैं।
उधम सिंह नगर जिले से आज 183 पॉजिटिव केस हैं।
जबकि प्रदेश की राजधानी देहरादून से 120 केस हैं।
हरिद्वार जिले से 126 केस हैं।
इसके आलावा अल्मोड़ा से 27,
बागेश्वेर से 4 ,
चमोली से 24,
चंपावत से 5 ,
नैनीताल से 39,
पौड़ी-गढ़वाल से 20 ,
पिथौरागढ़ से 36 ,
रुद्रप्रयाग से 8 ,
टिहरी गढ़वाल से 26 और
उत्तरकाशी से 46 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
राज्य में इलाज के बाद अब तक कोरोना के 13004 मरीज ठीक हो चुके है।
जिनमे से आज 480 मरीज ठीक हुए है।
राज्य में कोरोना के मरीजों की रिकवरी रेट 67.61 % है।
जबकि कोरोना सक्रमण के मामलो की डबलिंग रेट 22.05 दिन है।
अब तक कोरोना से जुड़े मामले में 257 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है।
आज कोरोना से जुड़े मामलों में 7 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है।